फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पेट्रोल पंप पर सैल्समैन पीटा,60 हजार की नगदी लूटने का आरोप

पेट्रोल पंप पर सैल्समैन पीटा,60 हजार की नगदी लूटने का आरोप

Mon, 17 Jul 2017 07:46 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर सैल्समैन पीटा,60 हजार की नगदी लूटने का आरोप
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। सोमवार सुबह बरेली रोड स्थित एस्सार पेट्रोल पंप पर हमलावरों ने सेल्समैन को पीटकर करीब साठ हजार की नगदी लूट ली। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ ने कोतवाली पुलिस के साथ सीसीटीवी फुटेज देखे और जांच पड़ताल की। पंप मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल बाद लूटपाट की घटना से इंकार कर दिया। दोपहर बाद भाजपा नेता के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों ने कोतवाली में समझौता कर लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला नौसारा निवासी वीकेश गुप्ता का बरेली रोड पर वैष्णो फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे रामलीला बाग के मैदान के निकट रहने वाले एक युवक ने बाइक में पेट्रोल डलवाया। इस दौरान रुपये को लेकर सेल्समैन से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि करीब दो घंटे बाद वह युवक अपने दस-बारह साथियों के साथ वहां पहुंचा और सेल्समैन पप्पू, वर्मा, शरण यादव, उमाकांत और विजय को बुरी तरह पीटा। सेल्समैनों का आरोप है कि इस दौरान हमलावर उनकी जेबों से करीब साठ हजार रुपये लूटकर ले गए। इस घटना से पंप पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर सीओ बल्देव सिंह, एसएसआई राकेश समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। इस मामले में पंप के मैनेजर राशिद ने चार भाइयों को नामजद करते हुए आठ दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और साठ हजार की नगदी लूट ले जाने की पुलिस को तहरीर दी है। दोपहर बाद भाजपा नेता मनोज कश्यप के हस्तक्षेप से कोतवाली में दोनों पक्षों का लिखित समझौता हो गया।
विज्ञापन


पूर्व में सेल्समैन से हुए विवाद के बाद हमलावरों ने मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया। लूट की बात संदेह के घेरे में हैं। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिखित प्रति कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्देव सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed