{"_id":"5c70242abdec22129c2db085","slug":"21550853162-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवर भगाने खेत गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानवर भगाने खेत गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। खेत पर आवारा गायों को भगाने गई किशोरी को तीन युवकों ने पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घटना की चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है ।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी शुक्रवार शाम करीब चार बजे अपने बटाई के खेत पर आवारा गायों को भगाने के लिए गई थी। तभी गांव कसरक का राजीव, ओमवीर व भुवनेश ने उसे पकड़ लिया। वह लोग उसका मुंह दबाकर गेंहूं के खेत में खींच ले गए। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने बताया कि एक आरोपी भुवनेश ने मोबाइल पर गांव के जितेंद्र को भी बुला लिया, लेकिन जितेंद्र ने उसका साथ नहीं दिया। पीड़ित की चीखपुकार सुन नहर के पास से गुजर रहे लोग उधर दौड़े तो आरोपी उसे खेत में छोड़कर फरार हो गए। किशोरी किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे जहां घटना की तहरीर दी। थाना इंचार्ज विद्युत गोयल ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।