{"_id":"5c62cf8ebdec224db8526ce5","slug":"21549979534-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर/खुदागंज। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया।
कोतवाल अशोक पाल सिंह ने बताया कि गांव बिलहरा के 55 वर्षीय मुरारी लाल बाइक से मंगलवार को दोपहर शाहजहांपुर जा रहे थे। रास्ते में हाईवे पर बंथरा गांव के सामने अज्ञात कार सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
इधर, खुदागंज थाना क्षेत्र के कुचई घाट पुल के निकट दीपक मिश्रा पुत्र बलराम मिश्रा, श्याम प्रकाश पुत्र रामप्रकाश मिश्रा, शिवांगी पुत्री मुकेश मिश्रा, निवासी ग्राम खिरिया तीनों खुदागंज के जिला परिषद इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र हैं। मंगलवार को वह अपने गांव से खुदागंज प्रवेश पत्र लेने जा रहे थे। कुचई घाट पुल के पास खुदागंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने छात्रों की बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दीपक मिश्रा, का दाहिना पैर टूट गया और श्यामप्रकाश व शिवांगी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर तीनों को श्री राममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज बरेली को रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी बाइक चालक और सवार अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।