{"_id":"5c547c11bdec22736202163f","slug":"21549040657-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में रह रही युवती सदिग्ध हालात में झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके में रह रही युवती सदिग्ध हालात में झुलसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके में रह रही युवती सदिग्ध हालात में झुलसी
खुटार (शाहजहांपुर)। मायके में रहने वाली एक युवती शुक्रवार को संदिग्ध हालत में जल कर गंभीर घायल हो गई। पिता के अनुसार खाना बनाते समय कपड़ों में आग लग जाने से उसकी पुत्री जल गई है।
गांव गढ़िया सरेली निवासी भगवानदास की पुत्री 26 वर्षीय रेखा देवी की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। रेखा शादी के बाद एक बार ही ससुराल गई और इसके बाद मनमुटाव के कारण वह मायके में पिता के पास रह रही थी। भगवानदास के अनुसार ससुराल से तनाव के कारण रेखा मानसिक रूप से बीमार रहने लगी थी। उसका निजी डॉक्टर से इलाज चल रहा था। शुक्रवार दोपहर रेखा अपने घर में गंभीर रूप से जल गई। शाम को परिवार के लोग उसे खुटार के सरकारी अस्पताल लाए। भगवानदास ने बताया कि खाना बनाते समय कपड़ों में आग लग जाने के कारण रेखा जलकर घायल हो गई है।
हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने रेखा देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। गांव के लोगों का कहना है कि रेखा की चीखों की आवाज सुनकर वह लोग मौके पर पहुंचे तो रेखा के कपड़ों में आग गली थी। परिवार के लोग उसे अस्पताल लाने के लिए काफी देर तक वाहन की व्यवस्था करते रहे, जिस कारण उसे देर से अस्पताल लाया जा सका।