{"_id":"5c3b2fbcbdec2273182aa570","slug":"21547382716-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद(शाहजहांपुर)। फर्रुखाबाद रोड स्थित निर्माण कार्य के ठेकेदार के मकान का शनिवार रात चोरों ने ताला तोड़ दिया। चोर यहां से नकदी समेत लगभग तीन लाख का सामान लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके मुआयना कर घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।
ठेकेदार प्रदीप गुप्ता मकान के मुख्य गेट पर ताला लगाकर शनिवार को जरूरी काम से लखनऊ गए हुए थे। रात में किसी समय चोरों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और मकान के अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी सेफ का लॉक तोड़ दिया और यहां से दो लाख अस्सी हजार रुपये की नकदी, कपड़े ,आर्टिफिशियल ज्वेलरी, दो इन्वर्टर व दो बैटरी, एलईडी चोरी कर ली। रविवार सुबह आठ बजे पड़ोसियों ने दरवाजा का ताला टूटा देखा, तो मोबाइल पर कॉल करके ठेकेदार को सूचना दी। जब वह लखनऊ से वापस घर आए तो मकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। नकदी आदि सामान गायब था। उन्होंने मामले की सूचना कार्यवाहक थानाध्यक्ष दीपक मिश्रा को दी। वह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की और जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दो माह पहले उसकी पत्नी की मौत के बाद ससुरालियों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज दी थी इसलिए उसके अन्य घर वाले जेल में हैं। वह जमानत पर बाहर हैं। वह काम के चलते घर में ताला डालकर लखनऊ गए थे। चोरों ने उन्हें चपत लगा दी।