{"_id":"5a6c10634f1c1ba4268b6a13","slug":"21517031523-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के लोगों को नशीली दवा देकर प्रेमी के साथ गई युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार के लोगों को नशीली दवा देकर प्रेमी के साथ गई युवती
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरवालों को नशीली दवा देकर प्रेमी के साथ गई युवती
सात फरवरी को होनी थी शादी, पुलिस को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बंडा। शादी तय किए जाने से नाराज एक युवती बुधवार रात परिवार के लोगों को खाने में नशीली दवा देकर प्रेमी के साथ चली गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
बंडा क्षेत्र के एक गांव की युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी पाकर युवती के परिवार के लोगों ने युवती के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी और उस पर कड़ी निगाह रखने लगे। युवती की शादी भी तय कर दी गई। सात फरवरी को विवाह का कार्यक्रम भी तय हो गया। परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार शाम लड़की ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर घर के लोगों को खिला दिया। इससे परिवार के लोग गहरी नींद में सो गए।
इसके बाद युवती के प्रेमी के साथ गायब हो गई। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो युवती गायब मिली। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसओ राहुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।