फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   प्रधान ने रंगदारी मांगने और हत्या के प्रयास की दर्ज कराई रिपोर्ट

प्रधान ने रंगदारी मांगने और हत्या के प्रयास की दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 14 Jun 2017 06:47 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
प्रधान ने रंगदारी मांगने और हत्या के प्रयास की दर्ज कराई रिपोर्ट
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव काेंप नवलपुर की प्रधान दीपिका ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि खुटार निवासी उदित शर्मा कई बार 10 हजार रुपये मांगने आ चुका है। नौ जून को भी वह उनके घर आया और 10 हजार रुपये बतौर रिश्वत मांगने लगा। कारण पूछने पर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। शोर मचाने पर पति विनोद कुमार आए तो उदित ने उन पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। गांव के लोगों के आ जाने पर आरोपी धमकी देता हुआ चला गया। इस बीच पति की तबियत खराब होने पर वह उनको इलाज के लिए लेकर चली गईं। पति के ठीक होने पर रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी।
विज्ञापन

उधर, उदित प्रताप नारायण शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के लोगों ने प्रधान की शिकायत की थी। जिस पर वह नौ जून को गांव के लोगों की बाइट ले रहा था। इस दौरान प्रधान पति विनोद, अपने भाईयों और आठ उस लोगों के साथ आया और कैमरा छीनने के साथ ही मोबाइल तोड़ दिया। इस दौरान उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर भी कर दिया, जो मिस हो गया। आरोपियों ने उसका काफी दूर तक पीछा भी किया। उसने बमुश्किल भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed