फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बंडा में होली के दिन युवक की हत्या कर शव सड़क पर फेंका

बंडा में होली के दिन युवक की हत्या कर शव सड़क पर फेंका

Sat, 23 Mar 2019 12:51 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
बंडा में होली के दिन युवक की हत्या कर शव सड़क पर फेंका
बंडा (शाहजहांपुर)। प्रेम संबंधों को चलते बुधवार रात एक युवक की हत्या कर शव पास के गांव के पास सड़क पर फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। युवक की प्रेमिका के तीन भइयों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव नभीची निवासी प्रहलाद का 21 वर्षीय पुत्र जसपाल यादव 21 मार्च की शाम गांव के ही मुनीश के साथ पीलीभीत के थाना घुंघचहाई के गांव बलरामपुर गया था। मुनीश उसे बलरामपुर छोड़कर वापस घर आ गया था। देर रात तक वापस नहीं आने पर शुक्रवार सुबह परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। उधर गांव पिपरा के पास झाला बनाकर रहने वाले बलविंदर सिंह शुक्रवार सुबह पांच बजे गांव खरगापुर के गुरुद्वारा जाने को निकले तो उन्हें सड़क पर शव पड़ा मिला। बलविंदर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। इस बीच जसपाल के परिवार के लोग भी मौके पर आ पहुंचे और शव की शिनाख्त जसपाल के रूप में की।
विज्ञापन

जसपाल के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं और पूरे शरीर में डंडे से पिटाई के निशान भी मौजूद हैं। शव खून से सना हुआ था। शव देखने के बाद परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव को रोड पर लाकर डाल दिया गया। जसपाल के भाई निर्भान सिंह यादव ने बताया कि उसके मझले भाई अजेंद्र यादव की ससुराल गांव बलरामपुर में है। वहीं की एक लड़की से जसपाल का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के भाइयों ने उसके भाई की हत्या कर शव फेंका है। सूचना पाकर बंडा के थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान, सीओ प्रवीण कुमार यादव और जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव मिलने वाले स्थान की घेराबंदी करने के बाद जांच शुरू की। मौके से तमाम साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। जसवीर सिंह की मौत से पिता प्रहलाद सिंह सहित परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई निर्भान सिंह यादव की तहरीर पर पुलिस ने गांव बलरामपुर निवासी तीन सगे भाइयों को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारों से काफी देर तक भिड़ा रहा होगा जसपाल
बंडा (शाहजहांपुर)। जसपाल यादव के शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या आरोपियों से काफी देर तक गुत्थमगुत्था और मारपीट हुई होगी , लेकिन अंत में परिणाम जसपाल की मौत ही रहा।
जसपाल के भाई की ससुराल पीलीभीत के एक गांव में है। भाई की ससुराल में आने जाने के दौरान उसका बिरादरी की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल निकला था। दो साल से चल रहे प्रेम प्रसंग को लेकर जसपाल की प्रेमिका के परिवार वालों ने कड़ी आपत्ति की थी, लेकिन इसके बाद भी जसपाल वहां आता जाता रहता था। कुछ माह पूर्व इसी बात को लेकर जसपाल के साथ गांव में ही मारपीट भी हुई थी, लेकिन इस मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की गई थी और मामले को पंच फैसले से निपटा दिया गया था।
जसपाल की चार बहनों की शादी हो चुकी है और तीन भाइयों में वह सबसे छोटा और अविवाहित था। वह गांव में ही जय गुरुदेव ट्रेडिंग कंपनी (आढ़त) पर काम करता था।
जसपाल का शव देखने से साफ लग रहा है कि उसने जान बचाने का काफी प्रयास किया। उसका मोबाइल और एक पैर का जूता गायब था, जो मौके पर कहीं भी नहीं मिला। साफ है कि जूता जिस स्थान पर जसपाल से मारपीट हुई वहां निकल गया होगा। उसकी शर्ट की बाई साइड की एक बाजू भी गायब थी। ऐसा लग रहा था कि जसपाल ने भागने का प्रयास किया पैर का एक जूता छूट गया और हत्या आरोपियों के पकड़ने में शर्ट की एक बाजू भी फट गई।


जसपाल के मोबाइल और जसपाल का जिस लड़की से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। पुलिस की टीम आरोपियों के गांव भी गई थीं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
हरपाल सिंह बालियान, थाना प्रभारी बंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed