{"_id":"5c7d5fa3bdec2214593a7da8","slug":"201551720355-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम में क्रूरतापूर्वक भरे गए पशुओं को देख भड़का गुस्सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम में क्रूरतापूर्वक भरे गए पशुओं को देख भड़का गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। डीसीएम में क्रूरतापूर्वक भरे गए पशुओं को देखकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। डीसीएम को घेर कर रोकने के बाद उसके चालक और उसमें सवार तीन अन्य लोगों की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पुलिस ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की तो भीड़ पुलिस से भी उलझ गई। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों की मदद से बमुश्किल चालक और उसके साथियों को छुड़वाया। बाद में पुलिस ने डीसीएम से बरामद 75 पड्डों को अस्थाई गोशाला की समिति के सुपुर्द कर दिया।
सोमवार दोपहर फर्रुखाबाद की ओर से एक डीसीएम आ रही थी। कुछ लोगों को शक हो गया कि इसमें गोवंशीय पशु हैं। इसी शक में लोगों ने डीसीएम को बरेली रोड पर सरैयां मोड़ के पास रुकवा लिया। देखने पर पता लगा कि डीसीएम में करीब 75 पड्डे ठूंस-ठूंसकर भरे गए हैं। इन जानवरों के साथ क्रूरता करते हुए पैर बांधने के बाद एक के ऊपर एक करके पड्डों को लादा गया था। डीसीएम के अंदर का नजारा देखकर लोग भड़क गए। चालक व उसमें बैठे तीन अन्य लोग भीड़ को गुस्से में देख डीसीएम से उतरकर भाग निकले, लेकिन भीड़ ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन से जुड़े तमाम लोग भी वहां पहुंच गए। बवाल होने की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और चालक व उसके तीन अन्य साथियों को कोतवाली ले जाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ उनको छोड़ने को तैयार नहीं थी। इससे काफी देर बवाल मचा रहा। मौके पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी। इस कारण पुलिस को सख्ती की जगह अपने तेवर नरम करने पड़े। बाद में भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर आरोपियों को पुलिस के हवाले करवाया। इसके बाद अल्हागंज, मदनापुर से पुलिस फोर्स को बुलवाकर डीसीएम को खाली करवाया गया।
पुलिस ने पशु तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तारी का किया दावा
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने पशु तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम गश्त बरेली रोड पर गश्त पर थी, शक होने पर सामने से आ रही डीसीएम को रुकने का इशारा किया तो चालक ने पुलिस टीम पर ही गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, इस पर घेराबंदी कर गाड़ी को रोक लिया गया, तभी डीसीएम में सवार फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर निवासी जीशान, थाना रामगढ़ के शाहरुख, शारुक, थाना जाटवपुरी के कासिम ने डीसीएम से उतरकर भागने की कोशिश की तो उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। दावा है कि इस दौरान जीशान ने पुलिस टीम पर फायर भी किया। जीशान के पास से एक तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।