{"_id":"5b3e5f0d4f1c1b18308b47a0","slug":"201530814221-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों से 4.17 लाख की नकदी बरामद कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टप्पेबाजों से 4.17 लाख की नकदी बरामद कर पुलिस को सौंपा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
police arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र से दो टप्पेबाजों ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों से 4.17 लाख की नकदी उड़ा ली। लोगों ने मुस्तैदी से पीछाकर दोनों टप्पेबाजों को पकड़कर उनसे नकदी बरामद कर उन्हें जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया।
नगर के मोहल्ला प्रतापनगर निवासी अंकित त्रिवेदी की मंडी में गल्ले की दुकान है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने कटरा हाईवे स्थित एसबीआई की मेन शाखा से 17 लाख की नकदी निकाली। रुपये वाला बैग उन्होंने पीठ पर टांग रखा था इस दौरान वहां मौजूद टप्पेबाज ने बैग की चेन खोलकर दो हजार की नोट वाली दो गड्डियां निकाल लीं। शक होने पर उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो बैग की चेन खुली थी इस पर उन्होंने पीछे खड़े युवक को दबोच लिया और तलाशी में उसके पास से दोनों गड्डियां मिल गईं। इसके बाद मौजूद लोगों ने आरोपी की पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।
इधर, बारह पत्थर रोड निवासी प्रताप सिंह एलआईसी के एजेंट है बृहस्पतिवार को उन्होंने ग्राहकों से संग्रह किए 17 हजार रुपये फर्रूखाबाद रोड स्थित एलआईसी ऑफिस में जमा करने के लिए अपने भतीजे पवन कुमार को भेजा। पवन थैले वाली पन्नी में रुपये रखकर उसे हाथ में ही पकड़कर जा रहा था दोपहर करीब एक बजे जब वह पानी टंकी वाली गली से गुजरा तो अचानक सामने आए लुटेरे ने झपटटा मार रुपयों से भरी पन्नी छीनी और भाग खड़ा हुआ। पवन शोर मचाते हुए उसके पीछे भागे और कुछ ही दूर पर उसे अन्य राहगीरों की मदद से दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी कस्बे के मोहल्ला वकजई का रहने वाला है। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सभासद के खाते से 18 हजार निकाले
जलालाबाद। वार्ड आजादनगर के सभासद और इंटर कॉलेज के शिक्षक महेंद्र यादव का स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में खाता है। बृहस्पतिवार को वह बैंक से अपने एकाउंट का स्टेटमेंट लेने गए। स्टेटमेंट देखने के बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सभासद के अनुसार उनके खाते से एक जुलाई को नौ हजार, दो जुलाई को दो हजार और चार जुलाई को सात हजार रुपये निकाले जा चुके थे। उन्होंने तुरंत शाखा प्रबंधक को इसकी जानकारी दी जिसमें पता लगा कि यह रुपये डेबिट कार्ड के जरिए निकाले गए। शाखा प्रबंधक ने सूचना उच्चाधिकारियों को दी है परंतु अभी यह पता नहीं लग सका है कि रुपये किसने और कैसे निकाले। ब्यूरो