फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शादी से इंकार होने पर युवती को मारी गोली, हालत गंभीर

शादी से इंकार होने पर युवती को मारी गोली, हालत गंभीर

Tue, 15 May 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
शादी से इंकार होने पर युवती को मारी गोली, हालत गंभीर
शादी से इंकार होने पर युवती को मारी गोली
विज्ञापन

युवक का चाल-चलन ठीक नहीं होने के कारण शादी से मना कर दिया था
इकलौती संतान होने पर संपत्ति के लालच में करना चाहता था शादी
युवती के पिता की तहरीर पर युवक और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मीरानपुर कटरा।
संपत्ति के लालची युवक ने शादी से इंकार होने पर युवती को रविवार रात उसके घर में घुसकर गोली मार दी। इससे वह घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव समधाना निवासी लालाराम ने पुलिस को बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री चंचल इकलौती संतान है। गांव सुल्तानपुर निवासी रमेश उसका दूर का रिश्तेदार है। वह संपत्ति के लालच में उसकी पुत्री से शादी करना चाहता था लेकिन रमेश का चाल-चलन सही नहीं होने के कारण उसने बेटी की शादी करने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर वह उससे रंजिश मानने लगा। रविवार रात करीब डेढ़ बजे रमेश अपने पिता दीनानाथ के साथ छत के रास्ते जीने से घर में घुस आया। वह अपनी पत्नी ऊषा और पुत्री चंचल के साथ घर में सो रहा था। आरोप है कि दोनों पिता पुत्र ने उसे व पत्नी को चंचल के साथ शादी करने का दबाव बनाते हुए तमंचा दिखाकर डराया धमकाया। बात नहीं मानने पर रमेश ने तमंचे से उसकी पुत्री चंचल को बाएं कंधे के पास गोली मार दी। इससे वह घायल हो गई। घटना के बाद दोनों भाग गए। गोली लगने से घायल युवती को सुबह 3:45 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है। इस संबंध में एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर रमेश और उसके पिता दीनानाथ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed