{"_id":"5a1821354f1c1b6f548bf373","slug":"201511530805-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली ठेकेदार से 4.40 लाख की जालसाजी करने वाले धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मछली ठेकेदार से 4.40 लाख की जालसाजी करने वाले धरे गए
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
fish
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मछली ठेकेदार से 4.40 लाख रुपये की ठगी करने वाले चार जालसाजों को क्राइम ब्रांच व सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया है। जबकि दो लोग फरार हो गए। पुलिस फरार ठगों की तलाश कर रही है। पकड़े गए लोगों से पुलिस ने एक लाख भी बरामद किए हैं।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ऐमनजई जलालनगर निवासी प्यारे खां ने बताया कि उसकी रेलवे स्टेशन के पास प्यारे फिश कंपनी के नाम से आढ़त है। उनसे थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव तेरा निवासी आशिफ, तसीउल्ला खां मछलियां खरीदकर बेचने का काम करते थे। 19 नंबर को दोनों लोग आए और कहा कि हम लोगों के पास बहुत बढ़िया पार्टी है, जो आपको बहुत सस्ते दामों पर मछली पहुंचाते रहेंगे। उसने इन लोगों पर विश्वास कर लिया। अगले दिन दोनों अपने साथ थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव शमशीपुर निवासी विक्रम सिंह यादव व बरुआ निवासी गिरीश चंद्र कश्यप, बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र के मोहल्ला गणेशनगर निवासी दिनेश ठाकुर व सुभाषनगर निवासी योगेश को लेकर आए और उससे 4.40 लाख रुपये ठगकर ले गए। ठगे जाने का अहसास होने पर जब उसने फोन पर जालसाजों से बात की तो वे लोग जान से मारने की धमकी देने लगे। इस पर पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। इस पर सदर पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली। शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम प्रभारी हरीश राजपूत ने अपनी व सदर थाना पुलिस की टीम के साथ जालसाज आशिफ, तसीउल्ला, विक्रम सिंह व गिरीश को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों से ठगी के एक लाख रुपये भी बरामद हुए हैं।