{"_id":"59d231184f1c1bc8538b57d9","slug":"201506947352-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी समेत 2.30 लाख का जेवर बटोर ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी समेत 2.30 लाख का जेवर बटोर ले गए चोर
Updated Mon, 02 Oct 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिले में चोरी की वारदातें बढ़ गईं हैं। रविवार रात चोरों ने चौक कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा इंदेपुर में एक महिला के घर से नगदी सहित डेढ़ लाख का जेवर चोरी कर लिया। वहीं रामचंद्र मिशन क्षेत्र में महिला प्रधान के आवास से नकदी चुराकर ले गए। पुलिस ने दोनों स्थानों पर जाकर मौका मुआयना किया और वारदात के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। वहीं चोरी की इन वारदातों से लोग सहमे हैं।
चौक कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा इंदेपुर निवासी नेहा दुबे के पति महेश कुमार हरिद्वार में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। यहां वह मकान में दूसरी मंजिल पर पर अकेली रहतीं हैं। नीचे कृष्णा उर्फ गोविंद अपनी पत्नी काजल के साथ किराये पर रहते हैं। रविवार शाम कृष्णा पत्नी के साथ ओसीएफ रामलीला मेला देखने चले गए। इसके बाद शाम 7:30 बजे नेहा दुबे भी मकान में ताला डालकर गांव में ही दूध लेने चलीं गई। डेयरी से दूध लेने के बाद वह गांव में ही अपने चाचा घनश्याम के घर पर कुछ देर के लिए रुक गई। इसी बीच चोरों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ा और ऊपर कमरे तक पहुंच गए। कमरे का भी ताला तोड़ने के बाद लोहे की अलमारी का लॉक भी तोड़ दिया और यहां से 45 हजार रुपये नकद, दो हार, एक अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झाले, एक जोड़ी कुंडल, नथनी, टीका, पाजेब एक जोड़ी बिछुआ आदि सामान चुरा लिया। रात लगभग 10 बजे वह अपने घर पहुुंची तो देखा कि मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा है। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से रुपये, जेवर गायब थे। नेहा ने बताया कि चोर उसे लगभग दो लाख की चपत लगा गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर वारदात की जानकारी ली। वहीं भावलखेड़ा प्रतिनिधि के अनुसार थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में स्थित शराब फैक्ट्री की कॉलोनी में स्थित कांट के गांव बखिया की प्रधान मनोरमा के आवास का ताला तोड़कर लोहे की अलमारी से 30 हजार रुपये चोर निकालकर ले गए। शराब फैक्ट्री में उनके पति राजू कर्मचारी हैं। वह पति के साथ आवास पर ही रहतीं हैं, लेकिन वारदात के समय वे लोग गांव गए थे। सोमवार सुबह दस बजे लौटने पर जानकारी हुई। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौका मुआयना कर वारदात के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया है।