{"_id":"59637a8f4f1c1bd1528b46e6","slug":"201499691663-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Mon, 10 Jul 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। अल्हागंज क्षेत्र में एक युवक ने रविवार रात गांव के बहर बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। घर वालोें को मामले की जानकारी सुबह हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना अल्हागंज की चौकी साहबगंज क्षेत्र के निवासी 35 वर्षीय रतिपाल सिंह रविवार की रात परिवारवालों के साथ सोया था। सोमवार सुबह जब लोग शौच आदि के लिए बाग की तरफ गए तो उसका शव बाग में आम के पेड़ से लटका देखा गया। उसकी शर्ट से ही उसके गले में फांसी का फंदा कसा था। मामले की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से पत्नी शकुंतला का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बेटे हैं, जिनमें 15 वर्षीय पंकज, 12 वर्षीय बनवारी, 10 वर्षीय मुनेंद्र है। मृतक के भाई सुरेंद्र ने बताया कि रतिपाल शराब पीने का आदी था और उसने इसी वजह से खुद फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं पुलिस का भी यही कहना है कि वह शराब के नशे में हर वक्त डूबा रहता था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।