फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   डीसीएम से टकराकर बाइक में लगी आग, युवक की मौत

डीसीएम से टकराकर बाइक में लगी आग, युवक की मौत

Tue, 27 Jun 2017 06:43 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
डीसीएम से टकराकर बाइक में लगी आग, युवक की मौत
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। डीसीएम की चपेट में आकर बाइक में आग लग गई, जिससे फर्रुखाबाद निवासी बाइक सवार की जलकर मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसे फर्रुखाबाद के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक है। यह हादसा मंगलवार सुबह पांच बजे हुल्लापुर चौराहा से पूरब हरदोई रोड बालाजी मंदिर के पास हुआ।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव छछोना निवासी 40 वर्षीय महेंद्र वर्मा सोमवार को हरदोई क्षेत्र के गांव रूपापुर बेहटी मेें ममेरे ससुर के भतीजे के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए थे। वह वहां से मंगलवार तड़के थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव चहाल निवासी 35 वर्षीय अवधेश कुमार के साथ बाइक से लौट रहे थे। सुबह लगभग पांच बजे दोनों हुल्लापुर-हरदोई रोड पर गांव रघुनाथपुर के पास बालाजी मंदिर के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने बाइक को चपेट में ले लिया। डीसीएम में फंसकर बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। इससे बाइक में आग लग गई। सुबह का समय था। इसलिए इक्का-दुक्का लोग ही निकल रहे थे, उन्हें बचाने वाला कोई नहीं था। सिर में गंभीर चोट आने महेंद्र उठ नहीं पाया और जल रही बाइक के साथ वह बुरी तरह झुलस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अवधेश छिटक कर दूर गिरा था। इसलिए वह जलने से बच गया, लेकिन हादसे में उसे भी गंभीर चोटें आईं हैं। राहगीर की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी और महेंद्र की सांसे भी थम चुकी थी। अवधेश की सांसे चलती देख उसे फर्रुखाबाद जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद चालक मय डीसीएम भाग गया। पुलिस के जरिये सूचना पाकर अल्हागंज पहुंचे घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के बेटे जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed