फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बदायूं रोड के किनारे अज्ञात युवक का शव बरामद

बदायूं रोड के किनारे अज्ञात युवक का शव बरामद

Sat, 23 Feb 2019 12:06 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
बदायूं रोड के किनारे अज्ञात युवक का शव बरामद
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात बदायूं रोड किनारे पड़े अज्ञात युवक का रक्त रंजित शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात लगभग आठ बजे थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा जंगल का चौकीदार भूरे ड्यूटी करने थाने आ रहा था। कस्बे में ब्लॉक के सामने वह भीड़ देखकर रुका तो पता चला कि रोड के किनारे खेत में अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ था। उसने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एसएचओ सुधाकर पांडेय ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष है। उसके सिर से खून बह रहा था। अनुमान है कि मृतक किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया होगा। घायल अवस्था में ही वह खिसककर रोड के किनारे पहुंच गया। देर तक पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की फोटो और कपड़ों से पहचान करवाने के प्रयास में है।
विज्ञापन


पहले मिले अज्ञात युवक के शव की भी नहीं हो सकी शिनाख्त
23 जनवरी को दिन के चार बजे बदायूं रोड पर भी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुरुषोत्तम सिंह वर्मा के आवास के पीछे सरसों के खेत में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को रोड पर रखवाकर उसकी शिनाख्त करवाने का पूरा प्रयास किया था। लेकिन उसकी आज तक पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed