{"_id":"5a2987834f1c1bce408bb9a1","slug":"191512671107-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों के बीच मारपीट में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाइयों के बीच मारपीट में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरिया भूड़ का मामला, घायल मेडिकल को भेजे गए
शाहजहांपुर। कोतवाली जलालाबाद के गांव नगरिया भूड़ में बृहस्पतिवार को मामूली कहासुनी हो लेकर हुई भाई-भतीजों के बीच मारपीट में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दोनों ओर से तहरीर दी गई है।
जलालाबाद कोतवाली के गांव नगरिया भूड़ निवासी वीरपाल बृहस्पतिवार को अपने घर के बाहर मशीन से चारा काट रहा था। वीरपाल के घर के सामने ही उसके भाई दिवारी लाल का घर है। दिवारी और उसके लड़के कुंवरपाल ने चारा काटने के दौरान धूल उडने की बात कहकर गालियां देनी शुरू कर दीं। इस पर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। मारपीट में वीरपाल, उसके पिता भगवान दास, भाई ऊधन, चाचा सकटे, चाचा गुड्डी देवी, सकटे की बेटी रजनी और बेटा जगतपाल घायल हो गए। दूसरे पक्ष के कुंवरपाल, उसकी बहन कीर्ति और भाई अरविंद भी घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।