फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मालगाड़ी ने रोकी सियालदह, जननायक, अवध आसाम

मालगाड़ी ने रोकी सियालदह, जननायक, अवध आसाम

Thu, 21 Mar 2019 12:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी ने रोकी सियालदह, जननायक, अवध आसाम
रोजा (शाहजहांपुर)। लांग हॉल मालगाड़ी रोजा स्टेशन पर खड़ी रहने की वजह से सियालदह, जननायक, अवध आसाम को अलग-अलग स्थानों पर रोका गया। आधा घंटे बाद मालगाड़ी के लोको पायलट के आ जाने पर ट्रेनों को रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लांग हॉल मालगाड़ी रोजा स्टेशन पर बुधवार करीब दो बजे मेल लाइन पर खड़ी हो गई, यहां मालगाड़ी के लोको पायलट की ड्यूटी बदलनी थी, दूसरा लोको पायलट नहीं आया, इसलिए मालगाड़ी खड़ी थी, इसी बीच दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाली सियालदह आ गई। रेलवे ट्रैक क्लीयर नहीं होने की वजह से सियालदह को रोजा-शाहजहांपुर के बीच रोक दिया गया। वहीं अप लाइन पर जननायक पहले से ही लेट चल रही थी, उचौलिया पहुंचने पर दो बजे उसे भी रोक दिया गया। इधर, डाउन लाइन पर अवध-आसाम को भी शाहजहांपुर स्टेशन पर रोक दिया गया। 2:30 बजे मालगाड़ी के रवाना होने के बाद 2:35 बजे सियालद हो निकाला गया, फिर पांच मिनट बाद होली स्पेशल और फिर पांच मिनट बाद अवध आवास और फिर सीतापुर की ओर से आ रही जननायक एक्सप्रेस को रवाना किया गया। होली पर ट्रेनों की लेट लतीफी की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सीआरपीएफ के एएसआई की मां को नहीं लगा सुराग
शाहजहांपुर। सीआरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक संजय की मां 75 वर्षीय संध्या देवी 17 मार्च को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से अचानक लापता हो गई थीं। डीआईजी कार्यालय लखनऊ में तैनात संजय सिंह मूल रूप से बंडा के रामनगर कॉलोनी के रहने वाले हैं। वह 17 मार्च को लखनऊ से मां व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बंडा आने के लिए शाहजहांपुर स्टेशन पहुंचे थे, तभी मां लापता हो गईं। जीआरपी में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद वह दूसरे दिन भी मां की तलाश करते रहे लेकिन कोई पता नहीं चला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed