फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रंजिशन प्रधान व उसके पुत्र को मारी गोली, घायल

रंजिशन प्रधान व उसके पुत्र को मारी गोली, घायल

Fri, 08 Mar 2019 12:31 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
रंजिशन प्रधान व उसके पुत्र को मारी गोली, घायल
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव डोलापुर में बृहस्पतिवार रात खेत से लौट रहे प्रधान व उनके पुत्र पर पूर्व प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर पिता-पुत्र दोनों को घायल कर दिया। इस हमले में प्रधान का एक साथी बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई और घटना की जानकारी की। घायल पिता-पुत्र को सीएचसी भेजा गया है। हमलावर खलिहान की जमीन पर कब्जे की शिकायत करने से नाराज थे। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

डोलापुर के प्रधान रनवीर यादव ने बताया कि गांव स्थित खलिहान की जमीन पर गांव के ही एक पूर्व प्रधान व उसके साथी कब्जा किए हुए थे। इसकी शिकायत करने पर बुधवार को राजस्व विभाग व पुलिस टीम ने मौके पर जाकर नाप-जोख की थी। मौके पर वह और पूर्व प्रधान भी थे। शिकायत पर हुई कार्रवाई से खफा पूर्व प्रधान ने जमीन की नाप-जोख होने के दौरान ही उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। घायल प्रधान ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे वह अपने बेटे रंजीत व गांव के ही सत्यपाल के साथ खेत में बोरिंग कराकर घर को लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे पूर्व प्रधान व उसके चार अन्य साथियों ने उन लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में प्रधान रनवीर यादव के गर्दन के नीचे और दाहिने हाथ में गोली लग गई, जबकि बेटे 25 साल के रंजीत के सीने व बाएं हाथ में गोली लगी। वहीं सत्यपाल बाल-बाल बच गए। सूचना पर इंस्पेक्टर संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भिजवाया। इस मामले में अभी तहरीर न मिलने से रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


जानकारी करने पर पता चला है कि मौजूदा प्रधान रनवीर यादव का गांव के ही पूर्व प्रधान रामनिवास से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि रामनिवास ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रधान और उनके बेटे को गोली मार दी है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार, इंस्पेक्टर जलालाबाद कोतवाली

तीन बीघा जमीन को लेकर हो गए खून के प्यासे
खलिहान की जिस तीन बीघा जमीन पर पूर्व प्रधान पर कब्जा करने का आरोप है, उस जमीन पर गेहूं की फसल खड़ी है। बुधवार को नाप-जोख में खलिहान की जमीन की पुष्टि हो गई। इससे पूर्व प्रधान को लगा कि उसकी खड़ी फसल भी हाथ से निकल जाएगी। इसी वजह से पूर्व प्रधान ने प्रधान से बदला लेने की गरज से हमला बोल दिया। बताते हैं कि इस जमीन पर पूर्व प्रधान ने तब कब्जा किया था, जब वह प्रधान चुने गए थे, तब से इस जमीन पर वह खेती कर रहे थे, प्रधान का पद चले जाने से उनकी दुश्वारियां बढ़ गईं और मौजूदा प्रधान से उनकी चुनावी रंजिश जमीन की रंजिश में बदल गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed