फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   एएसपी ग्रामीण की परीक्षा में फेल हुई पुवायां की पुलिस

एएसपी ग्रामीण की परीक्षा में फेल हुई पुवायां पुलिस

Mon, 04 Mar 2019 10:55 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
एएसपी ग्रामीण की परीक्षा में फेल हुई पुवायां की पुलिस
पुवाया ं(शाहजहांपुर)। एएसपी की पाठशाला में सोमवार को कई पुलिसकर्मी फेल हो गए। इस पर सभी को फटकार लगाते हुए जानकारी दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। कोतवाली की सफाई व्यवस्था दुरुस्त पाई गई।
विज्ञापन

पुवायां कोतवाली के मुआयने के दौरान एएसपी (ग्रामीण) सुभाषचंद्र शाक्य ने सबसे पहले सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद बैरक, मेस, हवालात आदि का भी निरीक्षण किया गया। अभिलेखों का मुआयना करने के बाद एएसपी ने पुलिसकर्मियों की पाठशाला लगाई और रजिस्टर नंबर आठ के बारे में बताने को कहा तो कई पुलिसकर्मी जवाब ही नहीं दे सके। मुंशी सतेंद्र कुमार अभिलेखों के बारे में ठीक से जानकारी नहीं दे सके तो एएसपी ने उन्हें कोतवाली का एक चक्कर दौड़ कर लगाने के निर्देश दिए। सिपाही मुराद अहमद ने सही जवाब दिए तो एएसपी ने सिपाही को सौ रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तेरह हिस्ट्रीशीटर वर्तमान में क्या कर रहे हैं? इसकीह जानकारी पुलिस को न होने पर एएसपी ने नाराजगी जताते हुए जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। चुनाव को देखते हुए मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई में भी संभ्रात लोगों के नाम शामिल नहीं करने के निर्देश दिए। एएसपी ने कोतवाली परिसर में खड़े कंडम वाहनों की सूची पेश करने और वाहन स्वामियों को नोटिस देने के निर्देश दिए कि अपने वाहन जल्द छुटा लें। शेष वाहनों की नीलामा आदि प्रक्रिया पूरी कर वाहनों को परिसर से हटवाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह, एसएसआई सुनील शर्मा सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed