फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लखनऊ मेल के कोच में कॉकरोच, पंजाब मेल में घटिया चाय

लखनऊ मेल के कोच में कॉकरोच, पंजाब मेल में घटिया चाय

Fri, 22 Feb 2019 05:26 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 22 Feb 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ मेल के कोच में कॉकरोच, पंजाब मेल में घटिया चाय
शाहजहांपुर। यात्री सुविधाओं की बेहतरी के रेलवे के दावों की बार-बार पोल खुल रही है। लखनऊ मेल के एसी कोच में कॉकरोच और पंजाब मेल की पेट्री कार में घटिया चाय की शिकायत आई है। दोनों ट्रेनों के यात्रियों ने परिवाद पुस्तिका में शिकायत दर्ज की है। शिकायत मिलने के बाद स्टेशन अधीक्षक ने जांच शुरू कर दी है। ट्रेनों की पेंट्री कार में खाने-पीने के घटिया सामानों की शिकायतें पहले भी आती रही हैं।
विज्ञापन

हरदोई के शाहबाद के रहने वाले अवधेश कुमार इंजीनियर हैं। वह बृहस्पतिवार की रात लखनऊ मेल के एसी कोच में दिल्ली से शाहजहांपुर की यात्रा कर रहे थे। ट्रेन दिल्ली से छूटने के साथ ही एसी कोच में कई कॉकरोच दिखे। इसकी शिकायत उन्होंने कोच अटेंडेंट से की, उनको अगले स्टेशन पर समस्या के समाधान की बात कह दी गई। ट्रेन शुक्रवार सुबह करीब चार बजे शाहजहांपुर पहुंच गई। इस दौरान दिल्ली से शाहजहांपुर तक कोच में कॉकरोच यात्रियों को परेशान करते रहे। शाहजहांपुर पहुंचने पर अवधेश कुमार ने इस संबंध में परिवार पुस्तिका में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इधर, डाउन पंजाब मेल के यात्री ने भी पेट्री कार स्टाफ की शिकायत की है। ट्रेन के एसी कोच में पंजाब के फगवाड़ा से शाहजहांपुर की यात्रा कर रहे नीरज बख्शी ने पेट्री कार में बिक रही घटिया चाय की शिकायत दर्ज कराई है। नीरज का आरोप है कि पेंट्री कार में मसालेदार चाय मिलनी चाहिए। सादा और घटिया चाय के वेंडर ने उनसे 10 रुपये वसूल किए। कोच अटेंडेंट से शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे ट्रेन के शाहजहांपुर पहुंचने पर नीरज ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लखनऊ मेल के यात्री ने कोच में कॉकरोच की वजह से समस्या की शिकायत की है। पंजाब मेल के यात्री ने पेंट्री कार में घटिया चाय मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। दोनों मामलों में जांच की जा रही है। जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमशिव अवस्थी, स्टेशन अधीक्षक

महंगे और घटिया खाने-पीने के सामान की शिकायतें ज्यादा
शाहजहांपुर। ट्रेनों की पेंट्री कार में खाने-पीने के घटिया सामान की शिकायत नई नहीं है। इस तरह की शिकायतें अक्सर आती रहती हैं। निस्तारण के नाम पर औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं। दरअसल, लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनों में यात्रियों ने खाने-पीने का सामान मुहैया कराने के लिए पेंट्री कार रहती है। पेंट्री कार के जरिए यात्रियों को खाने-पीने का सामान मुहैया कराने के लिए रेलवे निजी क्षेत्र की मदद लेता है। घटिया खाने-पीने के सामान की शाहजहांपुर सेक्शन में ही दो दर्जन से ज्यादा शिकायतें लंबित हैं। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी खुद स्वीकार करते हैं कि व्यवस्थाओं में अभी सुधार की काफी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed