{"_id":"5c547c0abdec2213dd6db11a","slug":"181549040650-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला की मौत, कुंभ शटल बस सेवा पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में महिला की मौत, कुंभ शटल बस सेवा पर पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में महिला की मौत, कुंभ शटल बस सेवा पर पथराव
कलान (शाहजहांपुर)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम रोडवेज बस से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति बाल-बाल बच गया। मौका पाकर चालक बस लेकर फरार हो गया। इसी बीच उधर से गुजर रही बदायूं डिपो की कुंभ शटल सेवा की बस आ गई। जिस पर गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। यात्रियों ने एक तरफ की खिड़की और दरवाजे से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल ग्रामीणों को शांत कर यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव बेहटा जंगल गांव निवासी मोहम्मद हुसैन अपनी पत्नी शाहीन बेगम के साथ बाइक से शुक्रवार सुबह उदयपुर गांव गए थे। शाम को वह लौट रहे थे। बाइक शाम करीब पांच बजे नरसुइया गांव के पास रामसहाय मेमोरियल इंटर कॉलेज के करीब पहुंची। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे शाहीन बेगम सड़क पर गिरी और बस का पहिया उसके ऊपर से उतर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति बाल-बाल बच गया। घटना के कुछ ही देर बाद मौके पर भीड़ लग गई। इतने में बदायूं से यात्रियों को लेकर कुंभ जा रही बदायूं डिपो की बस आ गई। बस को प्रमोद चला रहा था। गुस्साए ग्रामीणों ने बस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इससे बस में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने दरवाजे और खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि यात्रियों को चोटें नहीं आई, लेकिन बस के शीशे चकनाचूर हो गए। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों को बमुश्किल शांत कर कुंभ जाने वाले यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया और महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
यात्रियों में मचा हड़कंप, खिड़की से कूदकर बचाई जान
बस पर पथराव के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने दरवाजे और खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। यात्रियों का कहना था कि ग्रामीणों ने बस पर पथराव करके गलत काम किया। सवारियों के साथ उनके छोटे-छोटे बच्चे भी थे, यदि किसी को भी कोई पत्थर लग जाता तो और भी जनहानि होने के साथ बड़ा बवाल भी हो सकता था। यात्रियों ने खुद को सुरक्षित मानते हुए कहा कि शुक्र है कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी सकुशल हैं।
विज्ञापन
बस पर पथराव के दौरान यात्री चोटिल नहीं हुए। बस को ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बस चालक की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी