फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   72 घंटे बीत जाने के बाद भी पकड़ से दूर हैं साध्वी प्रकरण के आरोपी

72 घंटे बीत जाने के बाद भी पकड़ से दूर हैं साध्वी प्रकरण के आरोपी

Tue, 27 Nov 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
72 घंटे बीत जाने के बाद भी पकड़ से दूर हैं साध्वी प्रकरण के आरोपी
72 घंटे बाद भी पकड़ से दूर हैं साध्वी के आरोपी
विज्ञापन

रसूखदार होने की वजह से आरोपियों को गिरफ्तारी करने से बच रही है पुलिस
दहशत में परिजन, साध्वी की हालत दिन पर दिन होती जा रही नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी साध्वी कोयल गिरि उर्फ सीमा वर्मा को जलाने के मामले में नामजद किए गए आरोपियों को पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने के 72 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं साध्वी का परिवार घटना के बाद से दहशत में है। उधर, बरेली स्थित ईशान अस्पताल में भर्ती कोयल गिरि की हालत नाजुक होती जा रही है।
प्रापर्टी विवाद को लेकर हुए इस घटनाक्रम में साध्वी ने सीधे तौर पर यह भी आरोप लगाया है कि वह मामले की शिकायत लेकर डीएम और एसपी के पास भी गई लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। इससे विपक्षियों के हौसले बुलंद होते चले गए। साध्वी की मां के मुताबिक 23 नवंबर को लखनऊ से लौटने पर घर के पास रात आठ बजे कस्बे के मोहल्ला कुंवरगंज निवासी राइस मिलर पंकज गुप्ता ने अपने भाइयों सुशील बाबू गुप्ता, अनिल गुप्ता व साथी मोहल्ला दातागंज निवासी अनुराग गुप्ता के साथ मिलकर बेटी कोयल गिरि को घेर लिया और उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। बेटी भाग कर घर के अंदर पहुंची और कमरे में जाकर बेहोश हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग गए। इस मामले में दौलत गिरि नाम के अज्ञात शख्स को भी नामजद किया गया है। उस पर कॉल करके आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करके धमकाने का आरोप है। घटना की 24 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। पुलिस पर आरोप लग रहे हैं कि आरोपी रसूखदार हैं, इसलिए पुलिस इन लोगों की गिरफ्तारी से बच रही है।
विज्ञापन

-----
आरोपियों की खंगाली जा रही कॉल डिटेल
साध्वी प्रकरण में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रविवार को कुछ लोगों के बयान लेने के बाद पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाने के साथ ही उनकी मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। आग से झुलसी अवस्था में साध्वी कोयल गिरि के बयान वाला जो वीडियो वायरल हुआ। विवेचना में पुलिस उसे भी गंभीरता से ले रही है। पुलिस कॉल डिटेल के जरिये यह जानने की कोशिश में लगी है कि घटना के दौरान या उसके आगे पीछे के दिनों में आरोपियों की कोयल गिरि बात हुई या नहीं। इसके अलावा घटना वाले दिन आरोपियों की लोकेशन कहां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
दौलत गिरि को तलाश करना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर
साध्वी की मां रामलली की ओर से नामजद कराए गए लोगों ने दौलत गिरी नाम के अज्ञात शख्स को तलाश करना पुलिस के सबसे बड़ी चुनौती है। क्योंकि दौलत गिरि कहां का रहने वाला है। यह बात तो साध्वी के परिजन भी नहीं जानते हैं और आरोपियों को भी दौलत गिरि के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
-------
साध्वी का मोबाइल घटना के बाद से गायब
मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर अशोक पाल का कहना है कि घटना के बाद से साध्वी का मोबाइल गायब है। परिजनों से जब साध्वी के मोबाइल नंबर की जानकारी चाही तो परिजनों ने कह दिया कि उन्हें साध्वी कोयल गिरि का नंबर नहीं मालूम है। हालांकि पुलिस अब अपने स्तर से कोयल गिरि का नंबर तलाश करने में जुटी है।

------
कलमबंद बयानों का अवलोक करने बरेली गए विवेचना अधिकारी
मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर अशोक पाल साध्वी के लिए मजिस्ट्रेट द्वारा लिए गए कलमबंद बयानों का अवलोकन करने के लिए सीजेएम बरेली पहुंच गए हैं। क्योंकि कलमबंद बयान भी इस विवेचना में महत्वपूर्ण हैं।
-----
घटना की गहराई से जांच की जा रही है। कॉल डिटेल के साथ ही अन्य साक्ष्यों को भी इकट्ठा किया जा रहा है। इसके बाद ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed