{"_id":"59f76d7f4f1c1bcc538b9f1c","slug":"181509387647-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के लेनदेन में किसान व आढ़ती के बीच मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये के लेनदेन में किसान व आढ़ती के बीच मारपीट
शाहजहांपुर
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-43,44
रुपये के लेनदेन में किसान व आढ़ती के बीच मारपीट
फायरिंग कर फैलाई दहशत, मौके से एक खोखा कारतूस बरामद
मुनीम पर हमला बोलने व पांच लाख रुपये लूटने का किसान पर आरोप
रिपोर्ट दर्ज कराए जाने को लेकर थाने का घेराव, पुलिस से नोकझोंक
मारपीट की इस घटना में किसान लहूलुहान, आढ़ती के पार्टनर को भी लगी तलवार
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/रोजा। रोजा गल्ला मंडी में सोमवार शाम सात बजे रुपयों के लेनदेन को लेकर किसान और आढ़ती के बीच विवाद होने पर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से हुई मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं, किसान को गंभीर चोटें आईं हैं, जबकि आढ़ती के साथी को भी चोट लगी है। इस दौरान फायरिंग भी हुई। पुलिस ने मौके से एक खोखा कारतूस बरामद किया है। घटना के बाद आढ़तियों ने थाने का घेराव कर लिया और मामले में किसान के खिलाफ साथियों के साथ मिलकर मारपीट और पांच लाख रुपये लूट की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।, वहीं पुलिस मामला मारपीट का बता रही है।
हरदोई के थाना पाली के गांव नरसिया मऊ निवासी दिलबाग सिंह ने फसल की पैदावार करने से पहले मंडी में आढ़ती राजेश और राजकुमार से चार लाख रुपये उधार लिए थे और फसल की उपज हो जाने पर उन्हीं दोनों के हाथों बिक्री करने का वादा किया था। सोमवार शाम को दिलबाग सिंह दोनों आढ़ती के पास धान बेचने आया तो इन लोगों ने चार लाख रुपयों पर नौ प्रतिशत का ब्याज वसूल करने की बात कही। इस पर उसने कहा कि सभी लोग तीन प्रतिशत ब्याज लेते हैं। इसी बात पर बहसबाजी के बीच वह दोनों आढ़तियों के बजाय दूसरे आढ़ती के पास धान बेचने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंच गया। आरोप है कि पीछे से दोनों आढ़ती भी पहुंच गए और दिलबाग से हाथापाई होने लगी। दोनों आढ़तियों ने दिलबाग को ट्रॉली खींच कर उतार लिया और पिटाई शुरू कर दी। उसे दौड़ा-दौड़ा कर आढ़तियों ने पीटना शुरू कर दिया। इससे मंडी में अफरातफरी मच गई। आढ़तियों की पिटाई से दिलबाग लहूलुहान हो वहीं बेदम होकर गिर गया। आढ़ती राजकुमार और राजेश का कहना है कि शाम सात बजे फर्म पर मुनीम हरीराम और पार्टनर सचिन बैठे किसानों को पेमेंट कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच दिलबाग अपने साथी कुलदीप, कुलवंत, परविंदर, सतनाम व तीन अन्य साथियों को लेकर तलवार व तमंचे से लैस होकर आ गए और मुनीम पर हमला बोल दिया। आरोप है कि इन लोगों ने गल्ले में रखे पांच लाख रुपये भी निकाल लिए। दिलबाग को पकड़ लिया गया, जबकि उसके बाकी साथी भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष इफ्तखार अहमद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दिलबाग को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
00000000
रुपये के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है, अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इफ्तेखार अहमद, थानाध्यक्ष रोजा