फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   घरेलू विवाद के दौरान महिला की हत्या

घरेलू विवाद के दौरान महिला की हत्या

Fri, 26 Apr 2019 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
घरेलू विवाद के दौरान महिला की हत्या
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव राजकिराया में बुधवार शाम महिला का अपने पति व ससुराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी विवाद में उसकी ससुरालियों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पति और ससुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर के गांव परमापुर निवासी राजाराम ने अपनी पुत्री सविता की शादी अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव राजकिराया निवासी कृष्णपाल के पुत्र सुनील के साथ सात वर्ष पहले की थी। घर में कलह बनी रहती थी। आरोप लगाया कि छोटी-छोटी बात पर पुत्री को उसके पति, ससुर, देवर व सास मिलकर पीटा करते थे। बुधवार की शाम को भी बेटी की पिटाई की गई। आरोप लगाया कि सभी ने मिलकर उनकी पुत्री की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पड़ोसियों के जरिये मिली। मृतका के पिता मौके पर आए, तो घर में उनकी पुत्री का शव अस्तव्यस्त पड़ा था, गर्दन और पेट पर जख्म के निशान थे। घटना की सूचना पुलिस को दी। आरोप लगाया कि बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पिता ने पुत्री की हत्या में शामिल पति सुनील, ससुर कृष्णपाल, देवर सोनू, सास के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पति सुनील व ससुर कृष्णपाल को हिरासत में ले लिया। मृतका का एक पुत्र छह वर्षीय अजय है। बेटे ने भी पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी है। थानाध्यक्ष अजयकुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पीएम को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed