फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   किशोरी को बंधक बनाकर दो दिन तक दुष्कर्म

किशोरी को बंधक बनाकर दो दिन तक दुष्कर्म

Sat, 12 Jan 2019 06:57 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 12 Jan 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
किशोरी को बंधक बनाकर दो दिन तक दुष्कर्म
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। शौच को गई किशोरी को एक युवक ने अपने घर में बंधक बना लिया। तीसरे दिन किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। आरोप है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की धारा में दर्ज की है। दुष्कर्म के बाबत पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी दस जनवरी की शाम चार बजे घर के बाहर शौच करने गई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तब परिजनों ने उसकी तलाश आस-पास खेतों में की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। नाते-रिश्तेदारों के यहां भी जानकारी की गई, लेकिन वहां भी कुछ पता नहीं चला। परिवार के लोगों को पता चला कि गांव का ही ऋषिपाल भी गायब है। तब परिजनों का ध्यान उसकी तरफ भी गया। इसी शक के आधार पर किशोरी के परिजनों ने शनिवार दोपहर यूपी 100 पुलिस को सूचना दे दी। गांव पहुंची यूपी 100 की टीम ने ऋषिपाल के घर दबिश दी तो ऋषिपाल और लड़की दोनों घर में मिल गए। दोनों को पुलिस थाने लेकर पहुंची, जहां किशोरी के पिता ने मामले की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी ऋषिपाल के खिलाफ लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। आरोपी युवक से पुलिस घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस बोली: गन्ने के खेत में मिले दोनों
थाना प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि यूपी 100 पुलिस ने दोनों को गांव के पास गन्ने के खेत से बरामद किया है। किशोरी को घर में बंधक बनाने की बात सामने नहीं आई है। किशोरी के पिता की तहरीर पर बहला-फुसलाकर भगाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुष्टि होने पर दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी से छेड़छाड़, एक आरोपी गिरफ्तार
कांट। क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी शनिवार सुबह 5:30 बजे शौच करके घर लौट रही थी, तभी रास्ते में पिपरौला गांव के मनोज और रामजी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर दोनों भाग गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। बाद में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी रामजी को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed