फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 01 Jan 2019 11:03 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
निगोही(शाहजहांपुर)। मां के साथ मंगलवार शाम शौच को गई किशोरी को एक युवक ने पकड़ लिया। उसने दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने फायर कर दिया। शोरशराबा सुनकर ग्रामीणों के आ जाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपनी मां के साथ मंगलवार शाम सात बजे शौच को गई थी, तभी एक युवक आ और किशोरी को पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी की मां के विरोध किए जाने पर उसने तमंचे से फायर कर दिया। मां-बेटी मौत के भय से सहम गई । किशोरी के शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए, जिन्हें देखकर युवक भाग गया। किशोरी की मां की दी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने युवक को पकड़ने के लिए दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपी प्रेमपाल के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed