{"_id":"5c0810c8bdec224177354a3f","slug":"171544032456-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म से परेशान युवती आत्महत्या को मजबूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म से परेशान युवती आत्महत्या को मजबूर
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान से मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किए जाने से परेशान युवती के आत्महत्या का प्रयास किए जाने के मामले में पति ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुवायां क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह बेहद गरीब है और मजदूरी कर परिवार की गुजर करता है। उसके मजदूरी के लिए गैर प्रांत चले जाने पर गांव का ही अनुराग उसके घर घुस आता था और तमंचा तान कर पत्नी को जान से मार देने की धमकी देकर दुष्कर्म करता था। आरोपी कई बार उसकी पत्नी से दुष्कर्म कर चुका है जिस कारण परेशान होकर पत्नी दो तीन बार आत्महत्या का प्रयास भी कर चुकी है, लेकिन लोक लाज के कारण पत्नी ने कोई जानकारी नहीं दी।
अनुराग की हरकतें बढ़ जाने पर बेहद परेशान पत्नी ने उसे मामले की जानकारी दी। वह वापस घर आया और पत्नी के साथ कोतवाली आकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अनुराग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।