{"_id":"5bddf7febdec226949007819","slug":"171541273598-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाट बेचने वाले को पीटा, बहन को गर्म तेल से जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाट बेचने वाले को पीटा, बहन को गर्म तेल से जलाया
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाट बेचने वाले को पीटा, बहन पर फेंका गर्म तेल
मामले में कार्रवाई नहीं होने से हमलावर दे रहे धमकी
पीड़ित पक्ष ने एसपी को पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
फोटो-03
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। चाट ठेले पर साउंड बजाने पर पिता-पुत्र ने चाट विक्रेता की पिटाई कर दी। बहन बचाने आई तो उसके ऊपर गर्म तेल डाल दिया, इससे उसका पैर जल गया। मामले में थाना पुलिस से कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
थाना पुवायां क्षेत्र के गांव भूड़खेड़ा निवासी राजीव ने एसपी कार्यालय में जन शिकायत प्रकोष्ठ में पत्र देकर बताया कि वह एक नवंबर को शाम 3:30 बजे अपने दरवाजे के सामने चाट का ठेला लगाए था। ठेले पर धीमी आवाज में साउंड बज रहा था, तभी गांव का ही एक व्यक्ति अपने बेटे के साथ आया और उसे गालियां देते हुए साउंड बंद करने को कहने लगा। इस पर उसने साउंड बंद कर दी। आरोप है कि इसके बाद भी दोनों लाइसेंसी बंदूक व लाठी से उसे पीटने लगे और उसका ठेला पलट दिया। इससे उसका सामान तहस-नहस हो गया और ठेला भी टूट गया। उसे बचाने आई बहन लक्ष्मी देवी पर पिता-पुत्र ने चाट के तवे पर रखा गर्म तेल डाल दिया। इससे बहन का पैर जल गया। शोर-शराबा सुनकर गांव के और लोग आ गए, जिन्हें देखकर पिटाई करने वाले जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने बताया कि मौके पर यूपी 100 पुलिस भी पहुंची, लेकिन हमलावर उन्हें भी नहीं मिले। मामले की थाने पर तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने पर हमलावरों के हौसले बुलंद हैं और वह जान से मारने व गांव से भगा देने की धमकी देते घूम रहे हैं। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
बयान
मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पिटाई करने के आरोपी अतुल तिवारी का 151 में चालान किया जा चुका है।
जसवीर सिंह, इंस्पेक्टर पुवायां कोताली