फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   व्यापारी की पत्नी को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

व्यापारी की पत्नी को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

Tue, 30 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी की पत्नी को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
फोटो- 29 जलालाबाद मे मृतका के रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन

फोटो- 30 जलालाबाद मे हादसे की सूचना के बाद व्यापारी के घर जुटी भीड़
फोटो-31 फाइल फोटो मृतका
व्यापारी की पत्नी को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
मानिंग वॉक से लौट रही थीं, फर्रुखाबाद हाईवे पर हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। मार्निंग वॉक से लौटते वक्त व्यापारी की पत्नी को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। परिवार वाले इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे। उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मय वाहन के मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

मोहल्ला नौसारा निवासी सरसों तेल के व्यापारी अनूप गुप्ता की पत्नी रजनी गुप्ता (39) रोज की तरह सोमवार सुबह भी घर से मार्निंग वॉक के लिए निकली थीं। उनके साथ देवरानी अनीता गुप्ता और पड़ोस में रहने वाले विकास गुप्ता की पत्नी नीरज गुप्ता भी थीं। मार्निंग वॉक के बाद करीब साढ़े पांच बजे घर लौट रही थीं। जलालाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर रास्ते में गंगा मंदिर के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने रजनी गुप्ता को रौंद दिया। रजनी गुप्ता गंभीर घायल हो गईं। अनीता और नीरज गुप्ता ने मोबाइल पर फोन करके इस बारे में सूचना परिवार वालों को दी। परिवारीजन रजनी गुप्ता ने इलाज के लिए बरेली ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर तमाम लोग अनूप गुप्ता के घर पर जमा हो गए। चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता ने भी उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। रजनी के परिवार में पति अनूप के अलावा 17 साल की बेटी आयुषी और 14 साल का बेटा अंश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed