फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी

घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी

Wed, 06 Sep 2017 06:59 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी
निगोही(शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव नरायनपुर निवासी युवक ने घरेलू कलह से तंग आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नरायनपुर निवासी अशोक कुमार की पत्नी गुड्डी की मृत्यु आठ वर्ष पहले कच्चा कमरा ढह जाने से उसके मलबे में दबकर हो गई थी। इस हादसे में उसके पिता की भी जान चली गई। पत्नी की मृत्यु के तीन वर्ष बाद अशोक ने थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला मिश्रीपुर की रहने वाली अनीता से दूसरी शादी कर ली। अनीता के पहले पति से 10 वर्षीय अनामिका भी साथ आई। पुलिस ने बताया कि अशोक से अनीता को दो बेटियां तीन वर्षीय मंझली और एक वर्षीय सेजल है। वह आमदनी का कोई जरिया नहीं होने के कारण दिल्ली चला गया और वहां रिक्शा चला कर परिवार का खर्चा चलाने लगा। एक सप्ताह पहले अशोक दिल्ली से घर वापस आया। घर आने पर अशोक और अनीता के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। अशोक ने अनीता को घर से भगा दिया। अनीता तीनों बच्चों के साथ जेठ मलखान के घर रही। मंगलवार रात किसी समय अशोक ने बरामदे में कुंडे में रस्सी बांधने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह अनामिका ताऊ के घर से अपने घर झाड़ू लगाने पहुंची, तब उसे जानकारी हुइ। उसने घरवालों को बताया। मृतक के भाई मलखान की सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed