फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रहस्मय ढंग से लापता युवक नहीं मिला

रहस्मय ढंग से लापता युवक नहीं मिला

Wed, 06 Sep 2017 05:55 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
रहस्मय ढंग से लापता युवक नहीं मिला
पुवायां (शाहजहांपुर)। तेरह दिन से लापता युवक का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। उसके परिवार के लोग उसका पता लगाने की मांग को लेकर कोतवाली से लेकर अधिकारियों तक के चक्कर काटते घूम रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

गांव बितौनी निवासी आशाराम की पत्नी सुशीला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 24 अगस्त को उसका 30 वर्षीय पुत्र आशुतोष अपनी 10 वर्षीय भतीजी निरंसी को लेकर पुवायां में जूनियर हाईस्कूल गया था। स्कूल से दोनों पैदल घर आ रहे थे। रास्ते में लखपेड़ा बाग के पास एक बाइक सवार ने निरंसी को जबरन बाइक पर बैठा लिया। आशुतोष के विरोध करने पर बाइक सवार ने गालीगलौज करना शुरू कर दिया और निरंसी को लेकर चला गया। कुछ आगे जाने के बाद बाइक सवार निरंसी को गन्ने के खेत के पास जाकर पीटने लगा। शोर होने पर पास ही बकरी चरा रही एक महिला मौके पर पहुंची तो बाइक सवार निरंसी को छोड़कर चला गया। उधर, आशुतोष भी तभी से गायब है।
विज्ञापन

तहरीर में कहा गया है कि आशुतोष का रिश्तेदारी में विवाद चल रहा है। आशंका है कि रिश्तेदारों ने ही उसका अपहरण कर लिया है। आशुतोष के परिवार का आरोप है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है, जिससे वह लोग बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed