फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   डाउन सद्भावना एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में उठा धुआं

डाउन सद्भावना एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में उठा धुआं

Mon, 29 Apr 2019 06:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
डाउन सद्भावना एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में उठा धुआं
शाहजहांपुर। आनंदबिहार टर्मिनल से रक्सौल के बीच चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस ने यात्रियों को लंबा इंतजार कराया। अप सद्भावना 11 तो डाउन में यह ट्रेन 10 घंटे देरी से रही। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं डाउन सद्भावना एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में धुआं उठने से ट्रेन को मीरानपुर कटरा में रोकना पड़ा।
विज्ञापन

अप सद्भावना एक्सप्रेस के शाहजहांपुर पहुंचने का समय रात 9:16 बजे है। यह ट्रेन शुक्रवार को रात समय से नहीं आई। 11 घंटे देरी से शनिवार सुबह यह ट्रेन करीब 8:40 बजे शाहजहांपुर पहुंची। वहीं डाउन सद्भावना एक्सप्रेस के शाहजहांपुर पहुंचने का समय रात 11:30 बजे है। शुक्रवार रात यह ट्रेन भी समय से नहीं पहुंची। यात्री पूरी रात इंतजार करते रहे। ट्रेन शनिवार सुबह 9:20 बजे शाहजहांपुर पहुंची। शाहजहांपुर पहुंचने से पहले ट्रेन को मीरानपुर कटरा के पास रोकनी पड़ी। दरअसल, स्लीपर कोच के यात्रियों ने गार्ड से कोच में धुआं उठने की शिकायत की थी। बाद में पता लगा कि किसी यात्री ने सिगरेट पीकर डाल दी थी। सीएंडडब्ल्यू इंचार्ज डीके अमन ने बताया कि कुछ खास नहीं था। ट्रेन के गार्ड ने सब कुछ संभाल लिया। धुआं उठने का कारण खास नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed