फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कार सवार बदमाशों ने किया दंपती से लूट की कोशिश

कार सवार बदमाशों ने किया दंपती से लूट की कोशिश

Fri, 08 Mar 2019 07:22 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Mar 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों ने किया दंपती से लूट की कोशिश
खुटार (शाहजहांपुर)। बृहस्पतिवार रात खुटार मैलानी मार्ग पर कार सवार चार बदमाशों ने दंपती से लूट की कोशिश की, लेकिन दंपती के पास जेवर आदि नहीं मिलने पर उन्हें भगा दिया। इसके अलवा एक युवक से बाइक सवार बदमाशों ने नकदी लूटी है, लेकिन पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव छापाबोझी निवासी राशिद अपनी पत्नी रजिया बेगम और दस वर्षीय पुत्र अरशद के साथ रिश्तेदारी में गांव रामपुर कलां गया था। रात करीब नौ बजे वह परिवार के साथ बाइक से घर वापस लौट रहा था। गांव नरौठा देवीदास के पास पीछे से आए कार सवार चार बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे कार लगाकर रोक लिया और उसकी पत्नी से जेवर देने को कहा। देर रात घर चलने के कारण रजिया बेगम जेवर लेकर ही नहीं आई थी, उनके पास दो सौ रुपये थे, लेकिन तलाशी के दौरान ही एक वाहन आ जाने पर बदमाशें ने दंपती को मौके से भगा दिया।
विज्ञापन

रजिया बेगम के अनुसार बदमाशों ने उन लोगों को डराने के लिए एक हवाई फायर भी किया था। गांव नरौठा के लोगों ने बताया कि रात में एक बाइक सवार युवक ने गांव के लोगों को बताया था कि बाबा चौराहे के पास बदमाशों ने उससे लूट कर ली है, लेकिन युवक ने नाम पता नहीं बताया और चला गया। रजिया बेगम ने बताया कि उसने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस रात में लगातार गश्त करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed