फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दुर्घटना में बाइक सवार दंपति समेत तीन घायल

दुर्घटना में बाइक सवार दंपति समेत तीन घायल

Mon, 11 Feb 2019 05:58 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 11 Feb 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में बाइक सवार दंपति समेत तीन घायल
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर बरेली मोड़ के निकट सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति और उसकी बच्ची घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दंपति दिल्ली से बाइक से हरदोई के लिए लौट रहे थे। घटना अचानक सामने आई एक बाइक पर सवार तीन युवकों द्वारा कट मारने पर बचने के चक्कर में हुई।
विज्ञापन

हरदोई के थाना सुरसा क्षेत्र के गांव कराही निवासी 40 वर्षीय शीषपाल बाइक से अपनी पत्नी 38 वर्षीय प्यारी देवी व पांच वर्ष की बेटी शिवानी के साथ थाना दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र के तुगलकाबाद से हरदोई लौट रहे थे। सोमवार दोपहर लगभग 1:15 बजे बाइक दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बरेली मोड़ के नजदीक पहुंची, तभी सामने से एक बाइक पर आए तीन युवकों ने कट मार दिया। युवकों की बाइक को बचाने के चक्कर में शीषपाल की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह मय बाइक के सड़क किनारे गिर गया। इस घटना में वह और उसकी पत्नी व मासूम बच्ची घायल हो गई। घटना के बाद बाइक सवार युवक मौके से भाग गए, राहगीरों की जमा हुई भीड़ ने 108 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस को सूचना दी। मौके से एंबुलेंस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल शीषपाल ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर ई-रिक्शा चलाता है। संडीला हरदोई में रह रहे उसके ममेरे भाई का बुधवार को तिलक समारोह है, इसलिए वह पत्नी और बच्ची के साथ अपने गांव लौट रहे थे। शीषपाल हेलमेट लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed