{"_id":"5b80478342c792465f7cf03e","slug":"161535133571-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या
एएसपी, फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉड टीम के साथ पहुंचे गांव
परिजनों ने किसी से भी रंजिश से किया इंकार, अज्ञात पर रिपोर्ट
फोटो-34,मृतक प्रदीप का फाइल फोटो
फोटो-35,जलालाबाद में मृतक के भाई पप्पू से घटना को लेकर पूछताछ करते कोतवाल व अन्य
फोटो-36,जलालाबाद अस्पताल मे रोती बिलखती मृतक की बूढ़ी मां व मौजूद लोग
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। बृहस्पतिवार रात गांव हथिनापुर में घर के बाहर सो रहे युवक की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिंदा होने की उम्मीद में परिवार के लोग उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन किसी से भी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। सूचना पर एएसपी ग्रामीण फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉड टीम के साथ गांव पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी।
गांव निवासी बनवारी का पुत्र 22 वर्षीय प्रदीप घर के बाहर पकड़िया के नीचे चारपाई डालकर सोया था। सुबह लगभग चार बजे प्रदीप के भाई पप्पू की बेटी निकिता को शौच लगने पर उसकी मां श्यामा उसे लेकर खेत जाने को निकली, बाहर निकलने पर उसने चारपाई पर लेटे प्रदीप को तड़पते देखा। पास जाकर देखा तो पता चला कि प्रदीप के पेट में गोली लगी है। यह देख उसकी चीख निकल गई। उसी चीख सुनकर अन्य घरवाले भी आ गए। उस दौरान प्रदीप की हल्की सांसे चल रही थी। कुछ देर बाद परिजन उसे जलालाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी सांसे थम गई। अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद कोतवाल व एसएसआई सीएचसी पहुंचे और घटना को लेकर परिजनों से जानकारी ली। परिजन किसी के साथ रंजिश होने से इंकार कर रहे हैं। इस मामले में पिता बनवारी की ओर से अज्ञात के खिलाफ बेटे को गोली मारकर हत्या कर देने की तहरीर दी गई है। एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य, फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉड टीम लेकर गांव पहुंचे और घटना की तहकीकात करने के साथ ही उससे जुड़े साक्ष्य जुटाए।
---------
परिजनों के बयानों से घटना संदेह के दायरे में
प्रदीप की मौत गोली लगने से हुई। गोली किसी ने मारी या फिर उसने खुद मारी। अभी यह पूरा मामला रहस्य के घेरे में है। घरवालों के बयानों से लगता है कि कुछ छिपाया जा रहा है। साथ ही घटना से जुड़ी कई ऐसी बातें है जिसके चलते पुलिस भी उसे संदिग्ध मानकर जांच पड़ताल कर रही है। मसलन घरवाले गांव में किसी से रंजिश होने से इंकार कर रहे हैं। गोली चलने की आवाज घर वाले नहीं सुन सके। इसके अलावा सुबह जब घरवालों को घटना की जानकारी हो गई तो पहले पुलिस को सूचना नही दी गई।
विज्ञापन
------------
आखिर छह घंटे बाद पुलिस को क्यों दी सूचना
परिजन घायल प्रदीप को लेकर जब सीएचसी पहुंचे तब दस बज चुके थे, जबकि चार बजे गोली लगने की बात घर वालों को पता लग चुकी थी। सवाल है कि इन छह घंटो तक घरवाले क्या करते रहे? कई गांव वाले भी घटना संदिग्ध बता रहे है। पुलिस के अनुसार मौके पर कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिससे घटना के तार करीबियों से ही जुड़े होने की पूरी संभावना है। जब तक पुलिस गांव पहुंची, तब तक घटना वाले स्थान से खून आदि की सफाई की जा चुकी थी। पुलिस मृतक के मंझले भाई से पूछताछ कर ही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस वह तमंचा भी मिल गया है। जिससे प्रदीप को गोली लगी। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम पैनल से कराए जाने की संस्तुति की है।
000000
मृतक के पिता बनवारी की ओर से तहरीर दी गई है। जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा उसके बेटे को गोली मार देने की बात कही गई है। यह सूचना दर्ज करके शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया है मामले की जांच चल रही है। मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर काफी हद तक मामले की तह तक पहुंच चुके है।
हरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर जलालाबाद
--------