{"_id":"5a9aa9f64f1c1b28428b8363","slug":"161520085494-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में चली गई दो युवकों की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की भिड़ंत में चली गई दो युवकों की जान
Updated Sat, 03 Mar 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-31-पुवायां के सरकारी अस्पताल में तोड़ा गया वाहन का शीशा
फोटो-33-पुवायां के सरकारी अस्पताल में लगी राजीव के परिवार वालों और पुलिस की भीड़
फोटो-34-पुवायां के सरकारी अस्पताल में पथराव के बाद पड़े ईंट पत्थर
फोटो-35-पुवायां के सरकारी अस्पताल में पथराव के बाद टूटा पड़ा बोर्ड
पथराव में डॉक्टर सहित तीन घायल, रिपोर्ट दर्ज
नगर पालिका का एक सदस्य भी आरोपियों में शामिल
पुवायां।
शुक्रवार को दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में दो युवकों की मौत के बाद जमा हुए लोग लापरवाही बरते जाने पर भड़क गए और उन्होंने सरकारी अस्पताल पर पथराव कर दिया, जिसमें डॉक्टर और दो कर्मचारियों सहित कई रोगी घायल हो गए। नगर पालिका पुवायां के एक सदस्य सहित तमाम लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
डॉ. नसीमुद्दीन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे पुलिस दो युवकों को मृत अवस्था में लेकर अस्पताल आई। उस समय उनके साथ वार्ड व्याय शरीफ और फार्मासिस्ट नजमा वसी ड्यूटी पर थी। उन्होंने युवकों को देखा और उन्हें मृत घोषित करने के बाद 2.05 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना भेजी। पुलिस को सूचना देने के कुछ देर बाद ही अस्पताल में भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ में शामिल कुछ लोग उनके पास आए और मृत राजीव को जिंदा बताते हुए देखने को कहा। वह फिर से मौके पर गए और राजीव को चेक करने के बाद लोगों को बताया कि राजीव की काफी देर पहले ही मौत हो चुकी है। इस पर पुवायां नगर पालिका का सदस्य और तमाम भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में वह खुद और वार्ड व्याय, फार्मासिस्ट सहित कई रोगी घायल हो गए। लोगों ने सरकारी योजनाओं का बोर्ड, डिस्पले बोर्ड आदि भी तोड़ दिया और अस्पताल के कमरों के दरवाजे तोड़ने का प्रयास किया। काफी देर तक अस्पताल में अराजकता का माहौल रहा। एसडीएम और सीओ के फोर्स के साथ पहुंचने पर माहौल शांत हो सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
00
आधे घंटे तक मची रही अफरातफरी
पुवायां। राजीव और विनीत की मौत के बाद अस्पताल पहुंची भीड़ ने आधा घंटे तक जमकर हंगामा काटा। इस दौरान जो भी सामने पड़ा उसे पीटा गया। इससे अस्पताल में भगदड़ मच गई। महिला रोगियों और कर्मचारियों ने खुद को अस्पताल के कमरों में बंद कर जान बचायी। फोर्स के पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य होने पर कमरों के दरवाजे खोले। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी एक-एक कर मौके से खिसक लिए।
विज्ञापन
00
अस्पताल में तोड़फोड़ करने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। युवकों की मौत के मामले में किसी पक्ष से तहरीर नहीं दिए जाने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
अशोक सोलंकी, कोतवाली प्रभारी, पुवायां