फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Fri, 09 Jun 2017 08:32 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत
शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बरखेड़ा और बन्नू नगरिया के बीच बृहस्पतिवार रात ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके से चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं शुक्रवार शाम जिला अस्पताल गेट के सामने पिकअप की टक्कर में बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव कूराबंडा निवासी 32 वर्षीय शिवपाल बृहस्पतिवार रात थाना तिलहर क्षेत्र के गांव गुलड़िया स्थित साढू की बहन की शादी में शामिल होकर बाइक से अकेले लौट रहा था। रात लगभग नौ बजे वह जैसे ही मदनापुर क्षेत्र के गांव बरखेड़ा और बन्नू नगरिया के बीच मंदिर के सामने पहुंचा, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरते ही ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। मृतक के पास मिले मोबाइल के जरिये सूचना घरवालों तक पहुंची। मृतक की पत्नी कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके सामने दस वर्षीय बेटी मुस्कान, छह वर्षीय राजनंदनी और तीन वर्षीय जानकी की परवरिश की जिम्मेदारी अकेले आ गई है। वहीं शुक्रवार शाम जिला अस्पताल गेट के पास बरेली मोड़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार कांशीराम कॉलोनी निवासी 20 वर्र्षीय राहुल गुप्ता और उसके चाचा सियाराम गुप्ता घायल हो गए। दोनों को सब इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed