फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मदनापुर में सगे भाइयों को पीट-पीट कर मार डाला

मदनापुर में सगे भाइयों को पीट-पीट कर मार डाला

Thu, 27 Jun 2019 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
मदनापुर में सगे भाइयों को पीट-पीट कर मार डाला
मदनापुर(शाहजहांपुर)। चार साल पहले हत्या के मामले में जेल से बाहर आए गांव ढुकरी कलां के दो हिस्ट्रीशीटर सगे भाइयों को बुधवार की रात रंजिशन लाठी डंडों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। दोनों भाई गांव के बाहर अपने खेत में झोपड़ी डाल कर रह रहे थे।
विज्ञापन

ढुकरी कलां गांव के 55 वर्षीय विजेंद्र अवस्थी उर्फ भूसी और 48 वर्षीय नौने पुत्रगण छोटे लाल अवस्थी थाने के हिस्ट्रीशीटर थे। 20 साल पहले दोनों भाइयों ने गांव के बलराम ठाकुर पुत्र नन्हे सिंह की हत्या कर दी थी। सजा काटने के बाद कुछ साल पहले ही जेल से बाहर आए थे। करीब चार साल से दोनों भाई गांव के बाहर अपने खेत में झोपड़ी डाल कर रह रहे थे। दोनों अविवाहित थे। कई और भी मामले दोनों पर चल रहे हैं। गांव के कई लोगों से दोनों की रंजिश भी चल रही थी। बुधवार को यह किसी मुकदमे के सिलसिले में जिला मुख्यालय आए थे। शाम को गांव पहुंचे। रात करीब नौ बजे 10-12 लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर झोपड़ी पर हमला बोल दिया। दोनों को बुरी तरह से पीटा और मरा समझ कर भाग गए। गांव के किसी व्यक्ति ने सूचना यूपी 100 को दी। सीओ सदर परमानंद पांडेय मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। देर रात इनकी दो विवाहित बहनें भी अस्पताल पहुंच गईं। वे रंजिशन हत्या की बात बोल रही थीं। अभी रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है। डबल मर्डर की वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


वारदात को रंजिश में अंजाम दिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed