फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   भारत-पाक मैच से पहले फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट

भारत-पाक मैच से पहले फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट

Mon, 17 Jun 2019 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
भारत-पाक मैच से पहले फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट
शाहजहांपुर। रविवार को क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत से पहले एक युवक ने फेसबुक पर भारत को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर दी। इसको लेकर एबीवीपी व अन्य लेागों में गुस्सा फूट पड़ा। छात्र परिषद समेत कई संगठनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को सदर बाजार थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत हुई। निजाम अली नाम के एक युवक ने मैच से पहले फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर दी। पोस्ट में एक फोटो भी है। इसमें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तानी कप्तान सरफराज दिख रहा है। पोस्ट में पाकिस्तान जिंदाबाद लिखते हुए भारत और भारतीय टीम के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही मोदी सरकार को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इतना ही नहीं पोस्ट करने वाले ने खुद का पता भी बताया है। लिखा है कि वह एआरटीओ ऑफिस के पीछे डिप्टी साहब की मस्जिद के पास रहता है। मास्टर सरताज नाम का जिक्र करते हुए लिखा है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पोस्ट के बाद छात्र परिषद जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने सदर बाजार थाने में तहरीर दी है। विद्यार्थी परिषद और युवा परिषद ने भी रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। इंस्पेक्टर किरनपाल ने बताया तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed