फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पिटाई से युवती का गर्भपात, हालत गंभीर

पिटाई से युवती का गर्भपात, हालत गंभीर

Tue, 11 Jun 2019 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
पिटाई से युवती का गर्भपात, हालत गंभीर
खुटार (शाहजहांपुर)। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति सहित ससुराल के चार लोगों ने युवती की बर्बरतापूर्वक पिटाई कर दी, इससे युवती का गर्भपात हो गया। हालत गंभीर होने के कारण युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मृत बच्चे (भ्रूण) को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन

बंडा के गांव हेतमनगला निवासी राकेश भारती की पुत्री सपना देवी ने पुलिस को बताया कि करीब 14 माह पूर्व उसकी शादी खुटार के गांव टाह खुर्द कलां निवासी शंकरलाल के पुत्र विवेक कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उस पर मायके से बाइक दिलवाने का दबाव बनाया जाने लगा। असमर्थता जताने पर उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा। पांच जून को पति विवेक, जेठ निर्देश कुमार, सास रूपन्ना देवी, ननद बेबी ने उसे जमकर पीटा। वह पांच माह की गर्भवती थी, यह जानते हुए भी उसके पेट पर लात घूसों से मारे, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। ज्यादा दर्द होने पर उसने पिता राकेश कुमार को फोन कर सूचना दी। पिता आठ जून को उसकी ससुराल आए और उसे इलाज के लिए गांव गंगसरा के निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। सोमवार को उसके मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ।
विज्ञापन

प्रसव बाद सपना की हालत और ज्यादा बिगड़ गई। इस पर परिवार के लोग सोमवार सुबह उसे लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। सपना को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सपना की तहरीर पर विवेक, निर्देश, रूपन्ना और बेबी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, पीटने और गर्भपात की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed