फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नकली नोट दिखाकर ठगी करने का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

नकली नोट दिखाकर ठगी करने का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Sat, 08 Jun 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
नकली नोट दिखाकर ठगी करने का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
पुवायां (शाहजहांपुर)। नकली नोट दिखाकर ठगी करने के मामला का खुलासा करते हुए पुवायां पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े एक युवक के पास से 1.98 लाख रुपये के फोटोस्टेट कराए नोट भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

गांव बिलंदापुर के हरविंदर सिंह ने कोर्ट के आदेश पर 19 अप्रैल को पुवायां कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि थाना जैतीपुर के गांव अमईपुर संडा निवासी हरपाल सिंह उसके मिलने वाले हैं। हरपाल सिंह ने अक्तूबर 17 में उससे कहा कि तुम्हारे घर में बहुत धन गड़ा है। वह, उसकी मां और पिता हवन कर गड़े धन को निकलवा सकते हैं। हरपाल की बातों में फंसकर उसने बताई सामग्री के रुपये देकर 26 अक्तूबर 17 से सात दिन तक हवन कराया। सात दिन बाद उक्त ने कमरे में गड्ढा खोदकर उसे गिलट के पांच किलो सिक्के निकालकर दिखाए और बताया कि शेष धन गहराई में दबा है। इसके लिए सात दिन और हवन करना होगा। हवन के दौरान हरपाल ने कहा कि वह पूजा के माध्यम से उसे वर्क वीजा पर कनाडा भेज सकता है।
विज्ञापन

उसके हां करने पर कहा गया कि कनाडा जाने के लिए दस लाख रुपये देने होंगे। एक नवंबर 17 को उसने रिश्तेदारों आदि से लेकर आठ लाख रुपये उक्त को दे दिए थे। तीनों आरोपियों ने उसी दिन कमरे से काले कपड़े से 500 और 2000 के नकली नोट निकालकर दिए और कहा कि इन रुपयों को जमीन में दबा दो, सवा दो माह बाद यह असली 20 लाख रुपये हो जाएंगे। आठ जनवरी 18 को को हरपाल सिंह ने फोन कर बताया कि उसका कनाडा का वर्क वीजा बन गया है, शेष रुपये जमा कर दो। उसने चेक के माध्यम से 1.89 लाख रुपये और दे दिए। कुछ दिन बाद जमीन में गड़े रुपये खोदने पर ईंट दबी निकली तो उसे ठगे जाने का अहसास हुआ। वीजा के नाम पर भी ठगे जाने का पता चला। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर उसने कोर्ट की शरण लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि हरपाल ठगी का काम करता है। नकली नोट दिखाकर वह पुवायां, खुटार, जैतीपुर, सेहरामऊ दक्षिणी आदि में ठगी कर चुका है। एसएसआई सुनील शर्मा ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को हरपाल सिंह को निगोही रोड से दबोच लिया। उसके पास से दो हजार के फोटोस्टेट कराए 49 नोट भी बरामद हुए। फोटोस्टेट कराए 50 नोट खुटार पुलिस ने भी दाखिल किए हैं जो वहां रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पीड़ित ने पुलिस को दिए थे। पूछताछ में पता चला है कि हरपाल सिंह के साथ उक्त कृत्य में गांव अमईपुर संडा का मनदीप सिंह भी शामिल है। पुलिस ने हरपाल सिंह को जेल भेज दिया है।


तिलहर के युवक को पूछताछ के बाद छोड़ा
पुवायां। हरपाल सिंह ने पूछताछ के दौरान तिलहर के एक युवक का भी नाम लिया था। पुलिस उसे पकड़ लाई थी। पूछताछ में पता चला कि हरपाल सिंह ने फंसाने की नियत से युवक का नाम लिया है। इसके बाद तिलहर के युवक को छोड़ दिया गया। मंदीप की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed