फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आया था टंकी लेने, दुकान से निकाल ले गया 60 हजार नकदी

आया था टंकी लेने, दुकान से निकाल ले गया 60 हजार नकदी

Sat, 08 Jun 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
आया था टंकी लेने, दुकान से निकाल ले गया 60 हजार नकदी
शाहजहांपुर। सदर कोतवाली के मोहल्ला गदियाना चुंगी के पास एक दुकान से 14 पानी की टंकी खरीदने कार से आए एक व्यक्ति ने दुकान मालिक को जालसाजी का शिकार बना लिया। वह दुकान मालिक को अपने साथ एक स्थान पर ले गया, जहां उसे उतार दिया और दोबारा दुकान पर पहुंचकर दुकान की गुल्लक से 60 हजार नकदी निकाल ले गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला जलालनगर बजरिया निवासी रवि कपूर ने पुलिस को बताया कि उसकी गदियाना चुंगी के पास नल की दुकान है। बृहस्पतिवार को वह दुकान पर बैठा था, तभी दोपहर दो बजे एक व्यक्ति कार से दुकान पर आया और बोला कि उसे 14 पानी की टंकी लेनी है। इसके बाद वह मोल-भाव की बात करते हुए उसे अपनी कार में बैठाकर जीएफ कॉलेज की ओर ले गया। दुकान पर दुकानदार ने अपने बेटे को छोड़ दिया। जीएफ कॉलेज के पास पहुंचने पर उस व्यक्ति ने उसे कार से उतारते हुए कहा कि 10 मिनट यहां रुको, अभी हम साहब से बात करके आते हैं। यहां से निकलकर वह कार से अकेले दुकान पहुंचा, जहां दुकान पर बेटा बैठा था। उसे बातों में उलझाकर गल्ले से 60 हजार रुपये निकाल लिए और निगोही ओर से कार से चला गया। इधर, जब जीएफ कॉलेज के पास खड़े व्यापारी को आधा घंटा से अधिक समय खड़े हुए हो गया और न साहब आए और न ही वह कार सवार जो उन्हें छोड़ गया था। वह वापस दुकान पर पहुंचे तब पता चला कि वह धोखाधड़ी करके दुकान की गुल्लक से 60 हजार रुपये निकाल ले गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहराई से जांच के साथ ही जालसाज की सुरागरसी की जा रही है।
किरनपाल सिंह, इंस्पेक्टर सदर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed