फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   चालक ने ट्रक मालिक पर किया फायर, बाल-बाल बचे

चालक ने ट्रक मालिक पर किया फायर, बाल-बाल बचे

Mon, 27 May 2019 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
चालक ने ट्रक मालिक पर किया फायर, बाल-बाल बचे
शाहजहांपुर। पुराने विवाद में चालक ने रविवार शाम ट्रक मालिक पर फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गए। इस दौरान अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद किया है। उसके खिलाफ ट्रक मालिक की ओर से हत्या के प्रयास आदि धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजमपुर निवासी कृष्णकांत उर्फ पिंटू ट्रक मालिक हैं, उन्होंने नवादा इंदेपुर निवासी सुरजीत को बतौर चालक रख रखा था। सुरजीत सिंह ट्रक में सामान लोड करके सोनीपत गया तो ट्रक वहीं छोड़ आया। इस पर पिंटू ने जब उससे सवाल-जवाब किया तो वह उनसे उलझने लगा। दबाव डालने पर वह सोनीपत हरियाणा से बमुश्किल ट्रक लेकर आया। इस बात से वह ट्रक मालिक से रंजिश मान बैठा। रविवार शाम करीब 3:30 बजे ट्रक मालिक पिंटू बरेली मोड़ स्थित वर्कशॉप पर बैठे थे, तभी सुरजीत आ गया और ट्रक मालिक से झगड़ने लगा, विरोध करने पर उसने फायर कर दिया। इससे ट्रक मालिक बाल-बाल बच गए और आसपास अफरातफरी मच गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया है। एसएसआई शिव बरन सिंह यादव ने बताया कि पुलिस के ट्रक मालिक की तहरीर पर सुरजीत के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed