फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   किसानों पर कार्रवाई को लेकर भड़के भाकिमयू कार्यकर्ता, थाने में बवाल

किसानों पर कार्रवाई को लेकर भड़के भाकिमयू कार्यकर्ता, थाने में बवाल

Wed, 22 May 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
किसानों पर कार्रवाई को लेकर भड़के भाकिमयू कार्यकर्ता, थाने में बवाल
बंडा(शाहजहांपुर)। धोखाधड़ी कर कर्ज लेने के मामले में किसान को गिरफ्तार किए जाने से नाराज भारतीय किसान मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बंडा थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कई बार पुलिस और लाठी-डंडे लिए यूनियन कार्यकर्ता आमने सामने आ जाने से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक आरोपी को छीनने की भी कोशिश की। बैंक मैनेजर पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा ढका घनश्याम के शाखा प्रबंधक अशोक कुमार ने पिछले साल सात मार्च को बंडा के कई गांवों के 32 किसानों के धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि किसानों ने दूसरी बैंकों का कर्ज होने के बाद भी फर्जी पत्रावली तैयार कर बैंक ऑफ बड़ौदा ढका घनश्याम से कर्ज ले लिया। पुलिस अब तक रिपोर्ट में नामजद कराए गए किसान भजन सिंह, हरीराम, हरपाल सिंह, कमल कुमार, मोहनलाल, ओमप्रकाश, रामभरोसे, सूरजपाल और वीरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं। मंगलवार सुबह पुलिस ने दबिश देकर गांव उदरा टिकरी के रविंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। रविंद्र भी शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट में नामजद था। भाकिमयू के कार्यकर्ताओं को रविंद्र को पकड़े जाने की जानकारी मिली तो तमाम कार्यकर्ता एकत्र होकर लाठी डंडे लेकर बंडा थाना घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई तो सीओ प्रवीण कुमार यादव, पुवायां के कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह के साथ फोर्स लेकर बंडा पहुंच गए। करीब पांच घंटे तक पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक होती रही। किसान नेताओं का आरोप था कि किसानों के नाम से कर्ज निकालकर बैंक के कुछ कर्मचारी और दलाल खा गए और किसानों को फंसा दिया। किसान नेता बैंक प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और पकड़े गए रविंद्र को छोड़े जाने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान हिरासत में लिए गए रविंद्र कुमार को पुलिस मेडिकल के लिए ले जाने लगी कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने रविंद्र को पुलिस से छीनने का प्रयास किया तो पुलिस घबरा गई। एसआई ओमकार वर्मा रविंद्र कुमार को लेकर थाने के अंदर भागे तो भाकिमयू कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दौड़ा लिया। पुलिस किसी तरह रविंद्र को फिर से थाने ले जाने में कामयाब रही। बाद में पुलिस और कुछ अन्य लोगों ने मामले को शांत किया, इसके बाद रविंद्र का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जवाहरलाल यादव, जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष माधुरी देवी, जिला प्रभारी मैकूलाल यादव की सीओ प्रवीण कुमार यादव,पुवायां के इंस्पेक्टर जसवीर सिंह और बंडा के थाना प्रभारी हरपाल सिंह के बीच काफी देर तक वार्ता के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई के आश्वासन पर कार्यकर्ता वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक मैनेजर के खिलाफ दी गई तहरीर
बंडा। गांव बिरहना बुजुर्ग के राजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर किसानों को कर्ज देने के नाम पर फंसाने का आरोप लगाते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा ढका घनश्याम के शाखा प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर दो दिन में दोषियों को जेल भेजे जाने की मांग की गई है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।


पूर्व में दर्ज रिपोर्ट के मामले में रविंद्र को बयान के लिए लाया गया था। तभी वहां कुछ लोग आ गए थे। रविंद्र को कोर्ट में पेश किया गया, अदालत ने उसे जेल भेज दिया है
प्रवीण कुमार यादव सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed