फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   युवक की गोली मारकर हत्या, तीन लोगों पर आरोप

युवक की गोली मारकर हत्या, तीन लोगों पर आरोप

Wed, 22 May 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या, तीन लोगों पर आरोप
शाहजहांपुर/कांट। थाना कांट क्षेत्र के गांव जरावन निवासी 28 वर्षीय रामवीर की मंगलवार शाम गांव के बाहर तालाब किनारे गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के बड़े भाई ने तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतक के बड़े भाई ने तीन लोगों के खिलाफ मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव जरावन निवासी मृतक रामवीर के बड़े भाई हरनाम उर्फ पप्पू ने बताया कि मंगलवार शाम उसका छोटा भाई रामवीर तालाब किनारे गांव के ही पवन यादव व गांव कोठा निवासी रामसुधार, बेेंचे के साथ बैठे खा-पी रहे थे। वह कुछ दूरी पर खेत पर काम कर रहा था। भाई का रामसुधार व बेंचे और पवन से विवाद होने लगा। शोरशराबा सुनकर जब तक वह मौके पर पहुंचा। इतने में रामसुधार ने भाई रामवीर को कनपटी पर तमंचे से गोली मार दी। इस दौरान बेंचे और पवन ने हाथ पकड़ लिए। घटना के बाद वह लोग मौके से भाग गए। वह भाई को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा तो यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी सुमन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मृतक के कोई बच्चे नहीं हैं। मृतक दो भाई था। जानकारी मिलते ही एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। यहां बड़े भाई हरनाम ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई ने रामसुधार, बेंचे, पवन यादव के खिलाफ तहरीर दी है। घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। यह भी पता चला है कि रामसुधार का रामवीर से पहले झगड़ा हुआ था, जिसमें रामसुधार वादी है। ऐसे में घटना संदिग्ध लग रही है। फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश त्रिपाठी, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed