फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   डॉक्टर की पत्नी के पर्सनल नंबर पर कॉल करके फंस गया ड्राइवर

डॉक्टर की पत्नी के पर्सनल नंबर पर कॉल करके फंस गया ड्राइवर

Fri, 26 Apr 2019 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर की पत्नी के पर्सनल नंबर पर कॉल करके फंस गया ड्राइवर
शाहजहांपुर। नामी चिकित्सक डॉ. विजय पाठक के यहां सुधीर यादव करीब पांच साल से नौकरी कर रहा था। इतना ही नहीं वह डॉक्टर और उनके परिवार के बारे में काफी जानकारियां रखता था। उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में बखूबी जानता था। एक महीने पहले उसने कुछ जरूरी काम निपटाने की बात कही थी। इसके बाद नौकरी पर कभी-कभार ही आता था। डॉक्टर के पास रंगदारी की कॉल आई तो उनको पहले कुछ समझ में नहीं आया। बेटे को फोन किया उसका हाल जाना और सतर्क रहने को कह दिया।
विज्ञापन

नामचीन होने की वजह से डॉ. विजय पाठक किसी तरह का खतरा लेना नहीं चाहते थे। उन्होंने चुपचाप मामले में तहरीर दी। पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पूरे मामले को गोपनीय रखा। इस बीच मोबाइल नंबर को भी सर्विलांस पर लगा दिया गया। सुधीर यादव जानता था कि डॉक्टर से आसानी से वसूली की जा सकती है। इस बीच उसने डॉक्टर को दोबारा फोन किया। डॉक्टर ने फोन रिसीव ही नहीं किया। कई कॉल के बाद भी फोन रिसीव नहीं हुआ तो सुधीर यादव ने डॉक्टर की पत्नी के नंबर पर कॉल कर दी। जिस नंबर पर उसने कॉल की वह नंबर उनका पर्सनल नंबर था। परिवार और एक दो खाश लोगों के अलावा यह नंबर किसी अन्य व्यक्ति के पास नहीं था। ऐसे में डॉक्टर का माथा भी ठनका। वह समझ गए कि साजिश में जरूर कोई करीबी शामिल है। पुलिस ने भी इस बिंदु पर पड़ताल शुरू कर दी। ऐसे में पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगा। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा का कहना है कि अगर मामले को मीडिया में सार्वजनिक किया जाता तो आरोपी सतर्क हो जाते और उनकी गिरफ्तारी में देरी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed