फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मेला देखकर लौट रहे युवक को चाकू प्रहार कर किया घायल

मेला देखकर लौट रहे युवक को चाकू प्रहार कर किया घायल

Mon, 22 Apr 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
मेला देखकर लौट रहे युवक को चाकू प्रहार कर किया घायल
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। चिलौआ स्थित मां देवी का मेला देखकर लौट रहे युवक को कुछ लोगों ने चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। मामले की तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की, तब वह थाने गेट पर ही धरना देकर बैठ गया और एसपी को मोबाइल पर पुलिस की मनमानी की शिकायत की, तब एसपी के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

गांव कोयला ज्ञानपुर निवासी भानु प्रताप सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे जब वह चिलौआ का मेला देखकर वापस आ रहा था, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए तमंचा लिए बैठे मोनू, सरवन व एक अन्य अज्ञात लोगों ने उस पर पहले तमंचे से फायर किया। उसके मिस हो जाने के बाद सरवन ने उसके पेट पर चाकू से वार कर दिया। जिससे उसकी शर्ट और बनियान फट गई। साथ ही पेट में गहरा घाव हो गया। इस घटना की सूचना उसने डायल 100 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस उसे अपनी गाड़ी पर बैठा कर थाने ले आई। घटना की पूरी जानकारी एसओ को बताई। उसने नामदज रिपोर्ट दर्ज करने के लिए भी कहा, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। पुलिस की मजमून चिट्ठी नहीं होने की वजह से डॉक्टर ने भी इलाज करने से मना कर दिया। बताते हैं कि रविवार की सुबह वह फिर थाने गया, लेकिन रिपोर्ट फिर भी नहीं दर्ज हुई। बाद में उसने थाना गेट पर ही धरना शुरू कर दिया तथा पुलिस अधीक्षक को भी उसने घटना से अवगत कराया। इसके बाद उसकी रिपोर्ट दर्ज हुई। उसे मेडिकल के लिए भी भेजा गया है। वहीं एसओ अजय कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed