फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मदद के बहाने युवती को बेचना चाहते थे, धरे गए

मदद के बहाने युवती को बेचना चाहते थे, धरे गए

Thu, 21 Mar 2019 12:34 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
मदद के बहाने युवती को बेचना चाहते थे, धरे गए
शाहजहांपुर। मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकली रायबरेली की एक युवती को लखनऊ में मिलीं दो महिलाएं और एक व्यक्ति बुधवार को यहां जिला अस्पताल ले आए। आरोप है कि अस्पताल परिसर में युवती का सौदा करने लगे। जैसे-तैसे उनके चंगुल से छूटकर युवती ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं युवती के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। मामले में रायबरेली में गुमशुदगी दर्ज है। परिजन युवती को लेने के लिए रायबरेली से चल चुके हैं। हालांकि आरोपी युवती की मदद करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

रायबरेली के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती 18 मार्च को मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकल आई थी। वह उसी रात रायबरेली से लखनऊ तक आई। लखनऊ चारबाग स्टेशन पर उसे दो महिलाएं और एक व्यक्ति मिला। वह युवती को लेकर पहले सीतापुर पहुंचे, फिर सीतापुर से बुधवार को यहां जिला अस्पताल लेकर आ गए। यहां युवती को शक हुआ कि तीनों उसे बेचना चाहते हैं। उनके चंगुल से छूटकर युवती ने जिला अस्पताल पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी घनश्याम शर्मा को पूरी बात बताई। तब चौकी प्रभारी ने आरोपियों हिरासत में लेकर चौकी पर बैठा लिया। जांच के दौरान यह पता चला कि युवती परिजनों से नाराज होकर घर से निकल आई थी। इस संबंध में रायबरेली की सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज है। आरोपियों का कहना है कि उसे बेचना नहीं चाहते हैं बल्कि उसे अकेला देख कर मदद की। चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। युवती के परिवार वालों के आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि बेचने जैसी कोई बात नहीं है, लड़की के घर वाले उसे लेने रायबरेली से आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed