फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जमदाग्नि झील में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

जमदाग्नि झील में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

Fri, 08 Feb 2019 11:52 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
जमदाग्नि झील में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
जलालाबाद। बुधवाना रोड किनारे जमदाग्नि झील में शुक्रवार शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया है। लोग हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन

शाम करीब तीन बजे एक ग्रामीण झील से भैंस निकालने गया, तब उसकी नजर लाश पर पड़ी। जिस स्थान पर लाश पड़ी थी, वहां पानी काफी कम था। मृतक की उम्र करीब तीस साल बताई जा रही है। वह पैंट शर्ट पहने है लेकिन चेहरा पूरी तरह गल चुका था। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि शव पंद्रह बीस दिन पुराना होने का अनुमान है। उसके शरीर में कोई घाव या चोट का निशान नहीं है। मृतक की जेब आदि से कुछ ऐसा नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो पाती। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed